फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कुरुक्षेत्र व अंबाला के बीच धीरपुर स्टेशन पर चल रहा है कार्य

कुरुक्षेत्र व अंबाला के बीच धीरपुर स्टेशन पर चल रहा है कार्य

Sun, 29 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र व अंबाला के बीच धीरपुर स्टेशन पर चल रहा है कार्य
इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दिल्ली-अंबाला रूट रहा बाधित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन और कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाले धीरपुर स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलने से शनिवार को रेलवे ट्रैक बाधित रहा। इससे करीब 20 ट्रेनें प्रभावित रहीं, कई ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि दस ट्रेनों के रूट डायवर्ट करने पड़े। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बता दें कि इंटरलॉकिंग का कार्य रविवार 29 अक्तूबर को भी चलेगा। इस कारण ये 20 ट्रेनें आज भी प्रभावित रहेंगी। नार्दर्न रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि दिल्ली-अम्बाला ट्रैक पर 28-29 को कार्य के चलते 13 पैसेंजर ट्रेनों को दो दिन के लिए रद्द किया गया है। 5 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 1 ट्रेन को देरी से और 1 ट्रेन को बीच रास्ते रोककर चलाया जाएगा। दिल्ली मंडल के दिल्ली-अम्बाला रेल सेक्शन पर स्थित धीरपुर स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह फैसला किया गया है। दिल्ली-अम्बाला सेक्शन पर आज 29 अक्तूबर को दोपहर 12:30 तक कार्य किया जाएगा।
28 अक्तूबर को ये रही रद्द ट्रेनें
पैसेंजर ट्रेन नंबर 64481 पानीपत-अम्बाला और 64483 कुरुक्षेत्र-अम्बाला मेमू।
पैसेंजर ट्रेन नंबर 64546/64548 अम्बाला-कुरुक्षेत्र मेमू, 64545/64547 कुरुक्षेत्र-अम्बाला मेमू, 64532 /64542 अम्बाला-पानीपत मेमू, 64543/64541 पानीपत-अम्बाला मेमू, 74994 अम्बाला-कुरुक्षेत्र और 74993 कुरुक्षेत्र-अम्बाला मेमू।
विज्ञापन

29 अक्तूबर को ये रहेंगी रद्द ट्रेनें
पैसेंजर ट्रेन नंबर 64482 अम्बाला-कुरुक्षेत्र मेमू
बदले मार्ग से चलाई गईं रेलगाड़ियां
गाड़ी संख्या 12459 न्यू दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस न्यू दिल्ली-तिलक ब्रिज-शाहदरा-शामली से होकर जाएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14731 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस और 14011 दिल्ली-होशियारपुर एक्सप्रेस 28 अक्तूबर को दिल्ली ज.-रोहतक-जाखल-धूरी के मार्ग से चलाई गई। गाड़ी संख्या 14217 इलाहबाद-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 28 अक्तूबर को खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अम्बाला के रास्ते, 22430 पठानकोट-दिल्ली सुपरफास्ट 28 अक्तूबर को धुरी-जाखल-रोहतक-दिल्ली के रास्ते चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच रास्ते रोककर देरी से चलाई गई गाड़ियां
गाड़ी संख्या 19718 चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 28 अक्तूबर को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:45 के स्थान पर दोपहर दो बजे रवाना की गई। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12460 अमृतसर-न्यू दिल्ली एक्सप्रेस को 29 अक्तूबर को बीच रास्ते 60 मिनट तक रोक कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed