{"_id":"59f0df924f1c1baf678b786c","slug":"161508958098-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार कालीरामना ने ली कार्यक्रताओं की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार कालीरामना ने ली कार्यक्रताओं की बैठक
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में उठाया कदम : कालीरामना
समालखा। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुुमार कालीरामना ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए पारदर्शिता से काम किया। बीजेपी के बढ़ते ग्राफ के कारण विपक्षी पार्टियां बौखला गई हैं और अनापशनाप बयानबाजी कर रही हैं।
कालीरामना बुधवार को गुलाटी रोड स्थित अपने कार्यालय पर युवा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोजगार को बढ़ावा देने के लिए चलाई गई सक्षम योजना के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं और युवाओं को भत्ते के साथ ही रोजगार भी मिल रहा है। भाजपा सरकार की नई खेल नीति से जहां खेलों को प्रोत्साहन मिला है वहीं खिलाड़ियों को भी इससे काफी सुविधाएं मिल रही हैं। किसानों को फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं तो व्यापारियों के लिए भी नीतियां बनाई जा रही हैं। गेहूं के समर्थन मूल्य में 110 रुपये, चने के दाम 200 तथा दाल की फसल के समर्थन मूल्य भी बढ़ाया गया है। इस अवसर पर नंदकिशोर, धर्मबीर रावल, जोगेंदर रमन, मोहित राठी, प्रदीप तामशाबाद, अशोक चुलकाना, सुनील छौक्कर, सचिन व मोहित मौजूद रहे।