फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   खिलाडिय़ों ने रैफरी व अधिकारियों पर खेल में भाई भतीजावाद अपनाने का लगाया आरोप

खिलाडिय़ों ने रैफरी व अधिकारियों पर खेल में भाई भतीजावाद अपनाने का लगाया आरोप

Wed, 25 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खिलाडिय़ों ने रैफरी व अधिकारियों पर खेल में भाई भतीजावाद अपनाने का लगाया आरोप
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2017 रहा विवादों के नाम
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
पानपीत। प्रदेश स्तरीय खेल महाकुंभ समापन की ओर जाते-जाते विवादों से घिरने लगा है। खिलाड़ी अब भाई भतीजावाद को लेकर खुलकर सामने आ रहे है। खिलाड़ियों ने कोच व अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए है। सोमवार को जहां एक खिलाड़ी के अभिभावकों ने कोच पर बदसलूकी के आरोप लगाए थे। वहीं मंगलवार को ओपन कराटे प्रतियोगिता में एक महिला खिलाड़ी ने मैच के दौरान प्वाइंटों में हेराफेरी का आरोप लगाया है।
खेल महाकुंभ में खिलाड़ी करिश्मा, ज्योति, तन्वी, निशा, राजेश कुमार, ध्रु्व व मुकेश कुमार ने कराटे खेल में धोखाधड़ी और पक्षपात के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि जितने भी रेफरी है उनमें से अधिकतर अनक्वालिफाई है। जो लगातार गलत तरीके से प्वाइंट दे रहे है। जिससे सभी में रोष है। पत्र में लिखा कि इस खेल में एक कनवीनर मंगलवार को खेल हाल से ही गायब है और जो अनक्वालिफाई हैं, उन्हें रेफरी की ड्यूटी दी जा रही है। वहीं अच्छे रेफरी जिन्हें खेल की पूरी समझ है उन्हें बाहर भगाया जा रहा है। खिलाड़ियों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल के खेल हॉल में ओपन कराटे प्रतियोगिता हुई। जिसमें बिझौंल की रहने वाली कराटे खिलाड़ी मुस्कान ओपन चैलेंज में माइनस 60 किलोग्राम भारवर्ग में खेली। लेकिन मैच के दौरान एक समय था कि मुस्कान के दो प्वाइंट थे और उसकी प्रतिद्वंदी पांच प्वाइंट थे। यह प्वाइंट गलत तरीके से दिए गए। लेकिन उसके बाद भी उसने लगातार अपनी प्रतिद्वंदी पर कई बार वार किए। लेकिन रेफरी व अधिकारियों की तरफ से कोई भी प्वाइंट नहीं दिया गया। जिस कारण उसे आज ब्रांज मेडल से ही संतोष करना पड़ रहा है। वहीं सोमवार को कोच से परेशान एक खिलाड़ी के अभिभावक मीडिया से भी रूबरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों का आज होगा समापन
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ 2017 की राज्य स्तरीय ताइक्वांडो व कराटे प्रतियोगिता का समापन 25 अक्तूबर बुधवार को समापन होगा। दोपहर आद एक बजे स्थानीय आर्य पीजी कॉलेज के खेल मैदान में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ.चन्द्रशेखर खरे बतौर मुख्य अतिथि होंगे और वे विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। यह जानकारी नगराधीश संजय कुमार ने दी।

वर्जन
प्रदेश स्तरी खेल महाकुंभ में सब कुछ सामान्य चल रहा है। कुछ खिलाड़ी हार मिलने के बाद हताश होकर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। जबकि प्रतियोगिता में ऐसा कुछ विवादित नहीं है।
राजेंद्र पाल सिंह, खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed