{"_id":"595552a04f1c1bb65b8b4652","slug":"161498763936-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी भारत बंद के दौरान काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी भारत बंद के दौरान काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला व्यापारी
पानीपत। जीएसटी के विरोध में पानीपत शहर के सभी कपड़ा बाजार, सीटीएमए की सभी 10 एसोसिएशन, कंबल से संबंधी करीब पांच हजार छोटी फैक्ट्रियां वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद रहीं। कपड़ा बाजार और फैक्ट्री बंद होने से दो दिन में करीब 600 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। हड़ताल की वजह से कपड़ा मार्केट में आने वाले दुकानदार और खरीदार दूसरे दिन भी परेशान रहे। इसके साथ ही व्यापारियों ने आज होने वाले भारत बंद के दौरान काली पट्टी बांधकर रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
शहर के व्यापारियों ने वीरवार को अमर भवन चौक पर एकत्रित होकर वित्त मंत्री अरुण जेटली और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। सभी व्यापारियों ने 30 जून के भारत बंद के दौरान अपनी दुकानें, फैक्ट्रियां और व्यापारिक संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने फैसला लिया कि वे 30 जून को काला दिवस मनाएंगे। इस दौरान व्यापारी काली पट्टी बांधकर अमर भवन चौक से लेकर विभिन्न बाजारों में जुलूस निकालेंगे। हरियाणा व्यापार मंडल के चेयरमैन रोशन लाल गुप्ता और युवा प्रदेशाध्यक्ष राकेश चुघ ने सभी कपड़ा व्यापारियों से भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। हरियाणा व्यापार मंडल के चेयरमैन रोशन लाल गुप्ता, सीटएमए के प्रधान एवं हरियाणा व्यापार मंडल के युवा प्रदेशाध्यक्ष राकेश चुघ, तिलक राज खट्टर, आसानंद गोगिया, सुरेश सरदाना, देवेंद्र रेवड़ी, श्याम सचदेवा, हरविंद्र दुआ, चिमन सेठी, काकू बंसल, मदन बरेजा, विमल, केवल कृष्ण खुराना, जगदीश सिंगला, सोमनाथ वधवा, अशोक जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार बिना तैयारी के छोटे व्यापारियों पर जीएसटी थोप रही है। जीएसटी के प्रावधान को छोटा व्यापारी कभी भी पूरा नहीं कर सकता। सरकार छोटे व्यापारियों का कारोबार बंद कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मिल चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। व्यापारियों ने कहा कि भाजपा को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत दिलवाने वाले व्यापारी ही हैं। यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो सभी व्यापारी एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मतदान कर सकते हैं। व्यापारियों ने कहा कि उन्हें कपड़े पर किसी भी प्रकार का जीएसटी मंजूर नहीं है। पिछले 70 साल में कपड़े पर कभी कोई टैक्स नहीं लगा तो अब भाजपा क्यों छोटे व्यापारियों का कारोबार बंद करवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जीएसटी का सरलीकरण किया जाए। 31 मार्च 2018 तक पूर्णत: मैनुअल की छूट दी जाए। हरियाणा व्यापार मंडल के चेयरमैन रोशनलाल गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा सांसद श्याम बिहारी मिश्रा ने सभी व्यापारियों को भारत बंद को पूरी तरह से सफल बनाने की अपील की है। व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक खुला पत्र मुख्यमंत्री को लिखेगा।