फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   161 participants from the state showed their talent in essay writing.

Panipat News: निबंध लेखन में प्रदेश के 161 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
161 participants from the state showed their talent in essay writing.
आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते ​विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में वीरवार को राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता कॉलेज के गणित विभाग व हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस इनोवेशन एंड टेक्नाेलाॅजी के संयुक्त तत्वावधान में कराई गई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के 161 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखार आता है। विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ. शिवनारायण ने बताया कि हायर स्टडीज में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स, ग्रह, लोग, पॉलिसी सिर्फ प्रॉफिट नहीं, नेशनल सिक्योरिटी में आत्मनिर्भर इनोवेशन का उदय, देश की ग्रोथ में डिजिटल टेक्नोलॉजी का रोल, क्लाउड स्टोरेज का इतिहास-फायदे और कमियां विषयों पर विद्यार्थियों ने निबंध लिखे। प्रतियोगिता का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। मंच संचालन प्राध्यापिका डिंपल ने किया। इस अवसर पर गणित विभाग से प्राध्यापिका नेहा भारद्वाज, प्राध्यापक अमनदीप सिंह, शुभम, प्राध्यापिका निधि मलिक, मीनू, साक्षी व इंदू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed