{"_id":"61cf5af14ddb8b2a995fb468","slug":"16-buses-run-for-girl-students-also-started-for-uttar-pradesh-and-vaishno-devi-panipat-news-knl94592780","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के लिए चलाई 16 बसें, उत्तर प्रदेश एवं वैष्णो देवी के लिए भी की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं के लिए चलाई 16 बसें, उत्तर प्रदेश एवं वैष्णो देवी के लिए भी की शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। वर्ष 2021 में जहां छात्राओं के लिए बसें चलाई गईं वहीं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए भी बसों का संचालन शुरू किया गया। इतना ही नहीं माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए भी रोडवेज ने बस सेवा शुरू की। यात्रियों के आवागमन की समस्या का समाधान करने के लिए रोडवेज ने सार्थक कदम उठाए।
पिछले तीन वर्ष से जिले की बेटियां अपने गांव से कॉलेज आने के लिए बसों की मांग कर रहीं थीं। रोडवेज अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई। इस पर इस वर्ष अमल हो सका। मतलौडा स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय के लिए मांग के मुताबिक रोज 10 से 12 बसों का संचालन शुरू किया। इसके साथ ही पानीपत बस डिपो से सेक्टर-18 स्थित राजकीय महाविद्यालय के भी बसों का संचालन शुरू हुआ। कुल 16 बसों को छात्राओं के आने एवं जाने के लिए संचालित किया गया।
उत्तर प्रदेश के साथ ही बढ़ी पानीपत की कनेक्टिविटी
इसके साथ ही उतर प्रदेश के लिए विभिन्न जिलों के पानीपत की कनेक्टिविटी को बढ़ाया गया। जिले की फैक्टरियों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के रहने वाले लोग कार्यरत हैं। इन्हें अपने घर जाने के लिए पहले दिल्ली जाना होता था, ऐसे में जून और जुलाई में लखनऊ के साथ ही अन्य रूटों पर बसों का संचालन ट्रायल बेस पर किया गया। ट्रायल सफल रहने पर अब पानीपत से हरदोई, बिजनौर, लखनऊ, गोंडा के लिए बसों का संचालन और शुरू किया गया। शामली के लिए नियमित बस पहले से ही चलती आ रही थी।
विज्ञापन
कटरा के लिए चलाई गई, वैष्णो देवी जाना किया और आसान
पानीपत रोडवेज ने 2021 में जम्मू के कटरा तक भी बसों का संचालन शुरू किया गया। इस सेवा से भक्तों का वैष्णो देवी जाना आसान हुआ। इस रूट पर दिसंबर में बसों का संचालन अधिक रहा। इस दौरान जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही।
ट्रेनिंग स्कूल में हर महीने 250 विद्यार्थियों को दी जाती है ट्रेनिंग
पानीपत बस डिपो के बस ट्रेनिंग स्कूल में हर महीने 250 से ज्यादा विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देकर हैवी व्हीकल लाइसेंस और सर्टिफिकेट दिया जाता है। ठंड के महीनों में 125 से 130 विद्यार्थियों को ही ट्रेनिंग दी जाती थी, लेकिन इस बार 250 से ज्यादा लोगों को बस चलाने की ट्रेनिंग दी गई।