फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पीएमओ में शिकायत करने जाएंगे 134ए के तहत चयनित विद्यार्थी

पीएमओ में शिकायत करने जाएंगे 134ए के तहत चयनित विद्यार्थी

Tue, 21 May 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
पीएमओ में शिकायत करने जाएंगे 134ए के तहत चयनित विद्यार्थी
पानीपत। 134-ए के तहत निजी स्कूलों में शिक्षित करने के लिए चयनित विद्यार्थी, दाखिला नहीं मिलने से दुखी होकर बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय, दिल्ली जाकर पानीपत शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली की शिकायत करेंगे। इससे पहले विद्यार्थी स्कूलों में दाखिला की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। वहीं उपायुक्त समेत संबंधी अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके है, लेकिन कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। विद्यार्थी व उनके अभिभावक अपने बच्चों के दाखिलों के लिए भीषण गर्मी में मारे मारे फिर रहे है।
विज्ञापन

इधर, सडक जाम करने के मामले में 2 जमा 5 मुद्दे जन आंदोलन के जिला अध्यक्ष सोकेंद्र बालियान ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट के आदेश पर सोकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया और तीन घंटे की कोर्ट कस्टडी के बाद उन्हें सीजेएम जतिन गर्ग की अदालत ने जमानत देकर रिहा कर दिया। बालियान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि निर्धन परिवारों के बच्चों का भी शिक्षित होने का हक है और वे इसके लिए अंतिम सांस तक आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि 134-ए के तहत चयनित विद्यार्थियों को स्कूलों में दाखिला नहीं दिए जाने की शिकायत करने के लिए बुधवार को वे, बच्चे व इनके अभिभावक, प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed