फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आरटीए ने डीइओ को पत्र लिख मांगा 1147 निजी स्कूल बसों का रिकॉर्ड

आरटीए ने डीइओ को पत्र लिख मांगा 1147 निजी स्कूल बसों का रिकॉर्ड

Wed, 20 Mar 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
आरटीए ने डीइओ को पत्र लिख मांगा 1147 निजी स्कूल बसों का रिकॉर्ड
आरटीए ने डीईओ को पत्र लिख मांगा 1147 निजी स्कूल बसों का रिकॉर्ड
विज्ञापन

पानीपत। दर्दनाक पांच साल के मासूम कार्तिक की मौत के बाद आरटीए विभाग ने जांच शुरू की। जिसमें सामने आया कि शहर में लगभग 300 वाहन बिना टैक्स भरे और लगभग 600 वाहन बिना फिटनेस कराए ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वहीं 1147 निजी स्कूलों बसों की संख्या के अलावा विभाग के पास अन्य कोई जानकारी ही नहीं है। मंगलवार को सहायक सचिव शम्मी शर्मा ने डीईओ को पत्र लिखकर बसों से संबंधित आंकड़ा आरटीए विभाग को उपलब्ध कराने की मांग की है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक माह में आरटीए पानीपत में कुल 1174 वाहन मालिक वाहनों की पासिंग कराने के लिए आए है। जिनमें से विभागीय कर्मचारियों ने 81 वाहनों की पासिंग मानकों पर ठीक नहीं मानते हुए उनकी पासिंग नहीं की। वहीं मार्च 2018 से फरवरी 2019 तक कुल 9966 वाहनों में से 624 वाहन पासिंग के लिए अनफिट पाए गए थे। बता दें कि दिसंबर 2018 में ही वाहनों की पासिंग अवधि बढ़ाई गई थी। 10 साल की लाइफ में वाहन की हर दो साल में एक बार ही पासिंग किए जाने का प्रावधान जारी किया गया है। आखिरी दो साल में प्रतिवर्ष वाहन की पासिंग कराना अनिवार्य है। पासिंग के दौरान विभागीय अधिकारी वाहन की गहनता से जांच कर उसके मानकों पर खरे उतरने के बाद ही उसकी फिटनेस जारी करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed