फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सिविल अस्पताल में तीमारदारों ने प्रसूति वार्ड में अंदर जाने को लेकर तोड़ा दरवाजे का शीशा, महिला सुरक्षा कर्मी से की छेड़छाड़, पु

सिविल अस्पताल में तीमारदारों ने प्रसूति वार्ड में अंदर जाने को लेकर तोड़ा दरवाजे का शीशा, महिला सुरक्षा कर्मी से की छेड़छाड़, पु

Tue, 24 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में तीमारदारों ने प्रसूति वार्ड में अंदर जाने को लेकर तोड़ा दरवाजे का शीशा, महिला सुरक्षा कर्मी से की छेड़छाड़, पु
फोटो 7 व 8
विज्ञापन


प्रसूति वार्ड में जाने से रोका तो तीमारदार ने तोड़ा दरवाजे का शीशा, आरोपी की मां बोली बेटे से गलती हो गई
महिला सुरक्षा कर्मी से छेेड़छाड़ का भी आरोप, आरोपी को लिया गया हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव सुताना निवासी संदीप की पत्नी किरण सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे डिलीवरी के लिए सिविल अस्पताल में आई थी। उसके साथ उसका देवर प्रदीप, सास और ननद भी थे। प्रसूति वार्ड के गेट पर तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों ने इनको अंदर आने से रोक दिया। महिला सुरक्षा कर्मियों ने किरण के साथ उसकी ननद और सास को अंदर जाने की अनुमति दी, लेकिन संदीप इस बात पर अड़ गया कि वह भी अंदर जाएगा। आरोप है कि संदीप ने वार्ड के शीशे के दरवाजे को घूंसे व लात मारकर तोड़ दिया। इसके बाद महिला गार्ड के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की। महिला गार्ड के शोर मचाने पर अस्पताल का दूसरा स्टाफ भी वहां आ गया, लेकिन संदीप अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। हंगामा बढ़ता देखा स्टाफ नर्स व डॉक्टर सहम गए। प्रसूति वार्ड की इंचार्ज स्टाफ नर्स हेमा ने इसकी सूचना बस स्टैंड पुलिस चौकी व अस्पताल प्रबंधन को दी। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र दहिया पुलिस के साथ वहां पहुंचे और संदीप को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड के बयानों पर संदीप के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व अस्पताल में तोड़फोड़ करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उधर, आरोपी की मां ने कहा कि उसके बेटे से गलती हो गई। छेड़छाड़ का आरोप गलत है।

ड्यूटी करने में भी डर लगता है
अस्पताल की गार्ड सुमन, सविता, किरण, अमित, ऋषि, सुरेश, जोगिंद्र व रविंद्र ने कहा कि वह डॉक्टरों के केबिन में भीड़ बढ़ने से लोगों को रोकते हैं तो उनके साथ मारपीट की जाती है। उनके साथ हर रोज बदतमीजी होती है। कई बार उन पर तेज हथियारों से हमले भी हो चुके हैं। अब उनको नौकरी करने में भी डर लगने लगा है।
विज्ञापन



स्टाफ नर्सों ने दिन में भी पुलिस की तैनाती की मांग की
स्टाफ नर्सों ने प्रशासन से 24 घंटे अस्पताल में पुलिस जवानों की तैनाती की मांग की है। प्रसूति वार्ड इंचार्ज स्टाफ नर्स हेमा का कहना है कि आए दिन अस्पताल में डॉक्टरों व स्टाफ नर्सों के मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। कई बार उनको भागकर जान बचानी पड़ती है। पूरा स्टाफ लगातार हो रहे इन हमले और हंगामे से परेशान हैं। उनकी मांग है कि रात के साथ साथ दिन में भी अस्पताल में पुलिस की तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

छेड़छाड़ का आरोप गलत
बहू की डिलीवरी होनी थी। इसको लेकर बेटा चिंतित था। वह अंदर आने का प्रयास कर रहा था। उसने गुस्से में आकर दरवाजे पर मुक्के मार दिए। उसके हाथ में भी चोट आई है। छेड़छाड़ के आरोप गलत हैं। बेटे से गलती हुई है। मैं माफी मांग रही हूं। भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी।
- बिमला, आरोपी संदीप की मां

केस दर्ज कर लिया है, अस्पताल में गश्त बढ़ा दी गई
महिला सुरक्षा कर्मी से मारपीट और छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की की जांच कर रही है। अस्पताल में लगातार हो रही स्टाफ नर्सों, स्टाफ और डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटनाओं के मद्देनजर अस्पताल में गश्त बढ़ा दी गई है।

- सुरेंद्र दहिया, चौकी इंचार्ज, बस स्टैंड पुलिस चौकी

अस्पताल में जल्द पुलिस चौकी बनेगी
अस्पताल में पुलिस चौकी बनाने की मांग को लेकर एसपी को पत्र दिया जा चुका है। एसपी ने जल्द अस्पताल में पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन दिया है। पुलिस की रात को अस्पताल में तैनाती है। अब दिन में गश्त बढ़ाने का पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है।
- डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed