फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अपने खून से सींचा है: भट्ट

कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अपने खून से सींचा है: भट्ट

Sat, 07 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अपने खून से सींचा है: भट्ट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
भारतीय जनता पार्टी ने किशनपुरा स्थित धर्मशाला में पार्टी का 38वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह में प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विशेषताओं के बारे में बताते हुए लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की अपील की। संगठन मंत्री भट्ट ने पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्रों के आगे पुष्प अर्पित करके व दीप जलाकर किया गया।

सुरेश भट्ट ने कहा कि 21 राज्यों में बीजेपी और बीजेपी समर्थन से सरकार है और ये सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत से पार्टी का झंडा पूरे देश में लहराया है। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। देश में 11 करोड़ बीजेपी के कार्यकर्ता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के गठन के दौरान क्या क्या स्थिति थी और कैसे नेताओं ने संगठन को खड़ा किया इन सब अहम पहलुओं की जानकारी दी। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वो दलितों का सम्मान करें। दलित पैसे का नहीं सम्मान का भूखा होता है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री तेजपाल एडवोकेट, जिला प्रभारी कविता चौधरी, प्रदेश सचिव सत्यवान शेरा, जिला अध्यक्ष प्रमोद, विधायक रोहिता रेवड़ी, विधायक महिपाल ढांडा, देवेंद्र दत्ता, राम मेहर मलिक करनाल निगरानी समिति अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, अमरजीत कोहली, धर्मपाल जागलान, सुरेंद्र रेवड़ी व सुनील सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अपने खून से सींचा है: भट्ट
-दलितों का सम्मान करें, दलित पैसे के नहीं सम्मान के भूखे होते हैं: पंवार
-किशनपुरा में भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस
फोटो संख्या 9 व 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed