फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1509 Paddy arrivals cross 2.5 lakh quintals

1509 धान की आवक ढाई लाख क्विंटल के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
1509 Paddy arrivals cross 2.5 lakh quintals
समालखा। नई अनाज मंडी में धान की आवक ने तेजी पकड़ी हुई है और इसमें धान 1509 सबसे आगे चल रही है। इसकी ढाई लाख क्विंटल से ज्यादा आवक हो चुकी है, जबकि शरबती केवल 103 क्विंटल तक ही पहुंची है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के कारण चार दिन बंद रहने के बाद सोमवार को पीआर की सरकारी खरीद फिर से शुरू हो जाएगी। अक्तूबर की शुरुआत में मंडी में धान की आवक शुरू हो गई थी और अब तक मंडी में 5,50,877 क्विंटल धान आ चुकी है जिसकी खरीद प्राइवेट एजेंसियां कर रही हैं। पीआर की मंडी में करीब 76024 क्विंटल आवक हुई है। पीआर को हैफेड खरीद रही है। मंडी में 1509 धान की आवक अभी तक सबसे ज्यादा हुआ है और 2,52,032 क्विंटल मंडी में आ चुकी है, जबकि 1121 धान 2,48,300 क्विंटल, डुप्लीकेट बासमती, 5442 क्विंटल की आवक हुई है।
विज्ञापन

इस कड़ी में शरबती सबसे कम मात्र 103 क्विंटल ही मंडी में पहुंची है। गत सीजन की अपेक्षा इस बार किसानों को धान के भाव अच्छे मिल रहे हैं। मार्केट कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा बोली 3771 रुपये प्रति क्विंटल की हुई तथा कम 2801 रुपये तक हुई। फसल के दाम अच्छे मिलने से किसानों के भी चेहरे खिले हुए हैं। वहीं पीआर धान का मूल्य सरकार ने 1940 व 1960 निर्धारित किया है। मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि किसानों को परेशानी नहीं होने दी जा रही। दिसंबर तक धान की आवक मंडी में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समालखा ब्लॉक के अलावा बाहर से पीआर की खरीद बंद
समालखा मंडी के अंतर्गत आने वाले 32 गांवों से आने वाली पीआर की खरीद ही मंडी में की जा रही है। दूसरे गांव या जिलों से पीआर लेकर आने वाले किसानों के गेट पास नहीं बनाए जा रहे हैं। मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण कुमार का कहना है कि अधिकारियों के आदेश के बाद समालखा खंड के गांवों से ही पीआर लाने वाले किसानों के गेट पास बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed