फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   15 percent of the city's power supply remained disrupted for three hours due to cable fault

Panipat News: केबल में फॉल्ट से तीन घंटे ठप रही 15 फीसदी शहर की बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
15 percent of the city's power supply remained disrupted for three hours due to cable fault
पानीपत। गोहाना रोड स्थित 33 केवी पावर हाउस में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर की केबल में फॉल्ट आ गया। जिससे शहर के 15 प्रतिशत एरिया की बिजली तीन घंटे तक बंद रही। इसमें गोहाना रोड, सनौली रोड, जाटल रोड, स्वास्तिका रोड, रेलवे स्टेशन, सेक्टर 11-12 का एरिया प्रभावित रहा। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निगम कर्मियों ने फॉल्ट ढूंढ इसे ठीक किया। इसके बाद बिजली सप्लाई चालू की गई। वहीं, दोपहर करीब एक बजे जाटल रोड स्थित ट्रांसफार्मर पर भी ओवरलोड होने की वजह से फॉल्ट आ गया। निगम कर्मियों ने तुंरत पहुंच कर फॉल्ट को चालू तो कर दिया लेकिन 33 केवी पावर हाउस का फॉल्ट देरी से ठीक हुआ। इतनी देर में शहरवासियों ने बिजली निगम के हैल्पलाइन नंबर पर करीब 250 शिकायतें दर्ज करवा दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर लोकसभा आम चुनाव को लेकर बिजली निगम ने शनिवार को सुबह से लेकर रात तक 24 घंटे बिजली सप्लाई का प्लान तैयार कर लिया है। सभी फीडरों पर मरम्मत का काम पूरा करवा दिया गया है। रिहायशी एरिया की बिजली सप्लाई जारी रखने के लिए सभी सब डिवीजन के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं। ताकि किसी भी क्षेत्र में लोकसभा आम चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया प्रभावित न हो। बिजली निगम के सब अर्बन डिवीजन के एक्सईएन आदित्य कुंडू ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव को लेकर जिले भर में निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। चुनाव को लेकर बिजली सप्लाई जारी रखी जाएगी। अगर कहीं कोई फॉल्ट आ भी जाता है तो उसके लिए वैकल्पिक सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed