{"_id":"61bcf293a7c4df73f6063c7b","slug":"15-people-who-returned-from-abroad-are-not-known-panipat-news-knl930979178","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटे 15 लोगों का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से लौटे 15 लोगों का पता नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले में यूके से लौटी युवती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से स्वास्थ्य विभाग हरकत में हैं। ओमिक्रॉन की जांच के लिए भेजे सैंपल की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग विदेश से आने वाले 15 लोगों को अभी तक ट्रेस नहीं कर सका है।
विदेशों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच के नोडल इंचार्ज संदीप ने बताया कि अब तक जिले में विदेशों से 675 लोग आए हैं, इनमें से 660 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट हो चुका है। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी 15 लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस से भी संपर्क किया गया है। इन लोगों ने विदेश से लौटने के बाद अपने सैंपल नहीं दिए हैं।
उधर, जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने ओमिक्रन के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की। उन्होंने सौ फीसदी टीकाकरण पर जोर दिया है। लोगों से अपील की कि टीकाकरण जरूर कराएं। सरकारी अस्पताल में 18-44 उम्रवर्ग में 1220 लोगों को पहली और 4658 को दूसरी डोज दी गई। 45-60 उम्रवर्ग में 288 लोगों को पहली और 1414 को दूसरी डोज दी गई। कुल 7580 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को 1334 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं आया है। फिलहाल तीन केस सक्रिय हैं। - डॉ. जितेंद्र कादियान, सीएमओ