{"_id":"5cb2242fbdec2213e80712de","slug":"141555178543-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने मानी मांगे, आढ़तियों की हड़ताल समाप्त, किसानों की फसल की दोबारा खरीद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने मानी मांगे, आढ़तियों की हड़ताल समाप्त, किसानों की फसल की दोबारा खरीद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। हरियाणा सरकार द्वारा गेहूं की खरीद को लेकर लागू की गई ई ट्रेडिंग व ऑन लाइन प्रणाली के विरोध में पानीपत अनाज मंडी के आढ़तियों की हड़ताल चौथे दिन सरकार द्वारा आढ़तियों की सभी मांगें मान लिए जाने पर समाप्त हो गई। हड़ताल की वजह से पिछले तीन दिनों से अनाज मंडी में गेहूं व सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही थी। जबकि किसानों की अनाज मंडी में कई हजार क्विंटल गेहूं व सरसों की फसल आई हुई थी और खरीद न होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आढ़तियों की हड़ताल समाप्त होने की सूचना मिलने पर अनाज मंडी में आज से ही गेहूं की आवक भी तेज हो गई है। पानीपत मंडी में हरियाणा वेयर हाउस, हैफेड व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गेहूं की खरीद की जानी है। जिला में इस बार 84 हजार हैक्टेयर में गेहूं की फसल है ओर सरकार ने 3 लाख मिट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा है। वहीं आज गेहूं खरीद का वेयर हाउस का दिन होने पर वेयर हाउस के अधिकारियों प्रदीप व अनिल ने आज पहले दिन करीब तीन हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की। इस मौके पर पानीपत मार्किट कमेटी के सचिव नरेश मान, ऑक्शन रिकार्डर दिलबाग आदि भी मौजूद रहे। पानीपत अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान धर्मबीर मलिक ने अनाज मंडी में आज से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने पर स्वागत किया। धर्मबीर मलिक ने कहा कि यदि सरकार पहले ही आढ़तियों की सभी मांगे मान लेती तो पानीपत अनाज मंडी में गेहूं व सरसों की खरीद प्रभावित नहीं होती। हालांकि हड़ताल के चौथे दिन आढ़तियों ने शनिवार सुबह मंडी में अपना धरना शुरू कर दिया था पर सरकार द्वारा प्रदेश के आढ़तियों की मांगें मान लिए जाने पर हड़ताल समाप्त कर दी गई। इस मौके पर जयभगवान गोयल संरक्षक, दुलीचंद उपप्रधान, रोशन छौक्कर, ईश्वर कादियान, मनोज सिंगला, यशपाल ग्रोवर, दिनेश, विकास गर्ग, सुरेंद्र, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। इस मौके पर पानीपत मार्किट कमेटी के सचिव नरेश मान ने बताया कि अनाज मंडी में आज से गेहूं की सुचारू रूप से खरीद शुरू हो गई है और किसानों को गेहूं की खरीद में कोई परेशानी नहीं आने देंगे।
किसानों की सारी फसल खरीदी जाएगी: भारद्वाज
हैफेड के जिला प्रबंधक जयनरायण भारद्वाज ने बताया कि आढ़तियों की हड़ताल से पानीपत मंडी में सरसों खरीद का कार्य प्रभावित हुआ है पर जिन किसानों की सरसो का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, उनकी सारी सरसों खरीदी जाएंगी। उन्होंने किसानों से कहा कि उन्हें सरसों की खरीद को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
किसानों की सारी फसल खरीदी जाएगी: भारद्वाज
हैफेड के जिला प्रबंधक जयनरायण भारद्वाज ने बताया कि आढ़तियों की हड़ताल से पानीपत मंडी में सरसों खरीद का कार्य प्रभावित हुआ है पर जिन किसानों की सरसो का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, उनकी सारी सरसों खरीदी जाएंगी। उन्होंने किसानों से कहा कि उन्हें सरसों की खरीद को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन