फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्त व अन्य अधिकारियों की ली बैठक

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्त व अन्य अधिकारियों की ली बैठक

Mon, 18 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्त व अन्य अधिकारियों की ली बैठक
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर की बैठक
विज्ञापन

पानीपत। प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने रविवार को करनाल लोकसभा सीट की चार विधानसभा के चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान चुनाव आयोग की ओर से आने वाली गाइड लाइन पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।
इस दौरान उपायुक्त सुमेधा कटारिया की ओर से बताया गया कि शहर में लगे होर्डिंग्स को हटवा दिया है। इस दौरान एसडीएम पानीपत वीना हुड्डा, एसडीएम समालखा कुशल कटारिया, अतिरिक्त उपायुक्त प्रीती, सिटी मजिस्ट्रेट, डीडीपीओ के साथ जिला चुनाव तहसीलदार अर्जुन दास आदि मौजूद रहे। स्काई लार्क में हुई बैठक के दौरान चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी हालत में न हो। विभाग को रोजाना की गतिविधियों के बारे में अपडेट किया जाता रहे। इवीएम की सुरक्षा, लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की तैयारी, चुनाव लड़ रहे लोगों के ब्यौरे का अपडेट किया जाता रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही उम्मीदवारों की ओर से लगने वाले होर्डिग्स व पोस्टर के आकलन के साथ फोटो ग्राफी टीम की ओर से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाय। गौरलतब है कि करनाल लोकसभा में नौ विधानसभा को जोड़ा गया है। जिसमें चार विधानसभा पानीपत की है। पानीपत शहरी विधानसभा, पानीपत ग्रामीण विधानसभा, समालखा विधानसभा व इसराना विधानसभा शामिल है। उपायुक्त की ओर से दोनों एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त उपायुक्त को अलग-अलग विधानसभा का एआरओ बनाया गया है। जो अपने क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed