{"_id":"5c83f840bdec22142e749779","slug":"141552152640-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य पीजी कॉलेज में प्रदेश स्तरीय आईटी फेस्ट जीरोन में करनाल, यमुनानगर, कैथल समेत प्रदेश भर के 16 महाविद्यालय की टीमों ने दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य पीजी कॉलेज में प्रदेश स्तरीय आईटी फेस्ट जीरोन में करनाल, यमुनानगर, कैथल समेत प्रदेश भर के 16 महाविद्यालय की टीमों ने दिखाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्तरीय आईटी फेस्ट जीरोन में 16 महाविद्यालय की टीमों ने दिखाई प्रतिभा, आर्य पीजी कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स (यमुनानगर) की टीम ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
पानीपत। जीटी रोड स्थित आर्य पीजी कॉलेज में प्रदेश स्तरीय आईटी फेस्ट जीरोन का आयोजन किया। कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आयोजित आईटी फेस्ट में प्रदेश भर के 16 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। फेस्ट में डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स (यमुनानगर) की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कंप्यूटर साइंस विभाग से डॉ. राजेंद्र नाथ, महर्षि दयानंद विश्वद्यिालय से डॉ. सुखविंद्र सिंह व कालेज प्राचार्य डॉ. जगदीश ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। डॉ. जगदीश गुप्ता ने आईटी फेस्ट के सफल आयोजन के लिए कंप्यूटर साइंस विभाग की अध्यक्ष अदिति सहित स्टाफ सदस्यों की सराहना की। डॉ. राजेंद्र नाथ ने बताया कि आधुनिक प्रतिस्पर्धा के दौर में कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में निरंतर कड़ी मेहनत व दृढ़ निश्चय से आगे बढ़ा जा सकता है। निर्णायक मंडल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कंप्यूटर विभाग से डॉ. राजेंद्र नाथ, महर्षि दयानंद विश्वद्यिालय डॉ. सुखविंद्र व कंप्यूटर साइंस विभाग की अध्यक्ष अदिति ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रो. सतबीर सिंह, डॉ. अदिति, प्रो. विकास काठपाल, प्राध्यापिका प्रिया शर्मा, वीनू भाटिया, दीपिका भाटिया, गुंजन मदान, अनीता धवन, अंजू, पूनम ढींगड़ा, दिपाली, स्वाती, निधी, गीता शर्मा, कृष्णलाल व पूनम आदि मौजूद रहे।