फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बिजली की किल्ल्त को लेकर मंत्री पंवार की कोठी पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को मंत्री के बेटे, उसके दोस्तों व सुरक्षाकर्मियों ने दौड़

बिजली की किल्ल्त को लेकर मंत्री पंवार की कोठी पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को मंत्री के बेटे, उसके दोस्तों व सुरक्षाकर्मियों ने दौड़

Fri, 03 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजली की किल्ल्त को लेकर मंत्री पंवार की कोठी पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को मंत्री के बेटे, उसके दोस्तों व सुरक्षाकर्मियों ने दौड़

विज्ञापन
बिजली की समस्या बताने गए लोगों से मंत्री के बेटे, उसके दोस्तों और सुरक्षाकर्मियों ने की मारपीट, मंत्री ने किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। मतलौडा में बुधवार की रात को बिजली किल्लत की परेशानी को लेकर परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार की कोठी पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ मारपीट की गई। लोगों का आरोप है कि मंत्री के बेटे अनिल पंवार ने शराब के नशे में अपने दोस्तों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर पहले थप्पड़-मुक्कों से और फिर बेल्ट व डंडों से कॉलोनी वासियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस बात की जानकारी लोगों ने वीरवार को हुई पंचायत में दी। इस घटना के विरोध में वीरवार की सुबह लोगों ने मतलौडा में एकत्र होकर मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया और चुनाव में बहिष्कार करने की बात कही है।
गुगा माड़ी रामनगर कॉलोनी निवासी पंकज टेलर, अशोक कुमार, पिंटू और सुमेर ने बताया कि उनकी कॉलोनी में बुधवार को दिनभर बिजली नहीं थी। शाम को छह बजे बिजली आई और फिर दो घंटे बाद चली गई। इसके बाद करीब 30-40 लोग बुधवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे मंत्री को शिकायत करने उनके आवास पर पहुंचे। वहां वे प्रदर्शन करने लगे। वहां मंत्री पंवार नहीं मिले। लोगों का आरोप है कि इसी दौरान मंत्री का बेटा अनिल पंवार अपने साथियों के साथ नशे में धुत होकर गाड़ी में पहुंचा। लोगों ने उनसे बिजली न आने की शिकायत की तो जवाब दिया कि ‘तुझे ज्यादा गर्मी लगती है। तेरे को ही ज्यादा बिजली की जरूरत है’। इस पर कॉलोनी के अशोक ने कहा कि पूरी कॉलोनी को बिजली की जरूरत है। किसके पास जाएं शिकायत करने के लिए? इतना कहते ही अनिल ने पहले थप्पड़ व मुक्कों से पिटाई की और फिर बेल्ट व डंडों से अपने साथियों व सुरक्षाकर्मियों के साथ कॉलोनी वासियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। रात को करीब 11 बजे दो बार उनकी कॉलोनी में पुलिस की गाड़ी आई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें कहा कि मंत्री के बेटे की गलती है, कोई बात नहीं हम उसको समझाएंगे। यह कहकर पुलिसकर्मी उन्हें शांत कर चले गए। उधर, इस संबंध में मंत्री अनिल पंवार के बेटे से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन


इनेलो के लोग आए थे, षड्यंत्र के तहत बदनाम कर रहे हैं : पंवार
बिजली की समस्या को लेकर कुछ लोग मेरी कोठी पर आए थे। उस वक्त मैं नहीं था। उनमें इनेलो के लोग भी थे। लोगों ने परिवार के लोगों के साथ बदतमीजी और धक्कामुक्की की है। इसके बाद बिजली निगम के अधिकारियों को फोन कर लाइट ठीक करवा दी थी। इसके बाद भी लोग वहीं पर बदतमीजी करते रहे। इस पूरे मामले में मुझे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। मेरे परिवार के किसी सदस्य ने धक्कामुक्की व मारपीट नहीं की। उनको बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्ण लाल पंवार, परिवहन मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed