{"_id":"5ac7c5324f1c1bb5618b6059","slug":"141523041586-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का ठेका खुलने से कॉलोनी के लोगों में रोष, महिलाए शराबियों से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का ठेका खुलने से कॉलोनी के लोगों में रोष, महिलाए शराबियों से परेशान
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। नगर निगम के वार्ड 24 की सैनी कालोनी की गली नंबर तीन में अभी दो दिन पहले ही शराब का नया ठेका खुला है। शुक्रवार को कालोनी की महिलाओं ने काफी संख्या में एकत्रित होकर मेन रास्ते पर ठेका खुलने का विरोध किया है। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस शराब के ठेके को यहां से किसी दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया तो कालोनीवासी जिला प्रशासन से मिलकर इसे बंद करवाने की गुहार लगाएंगे। यदि फिर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो वे ठेके के बाहर ही धरना देंगे।
इस बारे में कालोनी वासी नीलम देवी, रोशनी, गीता देवी, संगीता, अमित राणा, कपिल राणा, बिजेंद्र आदि ने बताया कि वार्ड 24 की सैनी कालोनी की गली में यह शराब का ठेका खोला गया हैं। जबकी यह गली सैनी कालोनी की मेन गली है और इसी ठेके के पास दो स्कूल पड़ते हैं। ठेके के सामने ही पार्क बनाया जाना है। सभी कालोनी वासियों ने कहा कि उनकी कालोनी की मेन गली पर शराब का ठेका होना गलत है। यहां पर दोनों स्कूलों में पढने जाने वाले बच्चों में शराब ठेके का गलत असर पड़ेगा और यहीं पर विधायक महीपाल ढांडा द्वारा पार्क बनवाया जा रहा है। शराबियों की वजह से महिलाओं का विशेषकर शाम को उस रास्ते से गुजरना भी मुश्किल होता है।
शराब ठेका खुलने से कॉलोनी के लोगों में रोष
फोटो संख्या 34