फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री को सौंपा पानीपत के किसानों की समस्याओं का ज्ञापन, मंत्री ने समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री को सौंपा पानीपत के किसानों की समस्याओं का ज्ञापन, मंत्री ने समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

Thu, 05 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री को सौंपा पानीपत के किसानों की समस्याओं का ज्ञापन, मंत्री ने समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुरेश दहिया के नेतृत्व में जिला पानीपत के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वीरवार की सुबह केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिला और उन्हें ज्ञापन सौंप करके पानीपत के किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। इसमें पानीपत जिले के किसानों की सरसों की खरीद घरौंडा मंडी की बजाय पानीपत मंडी में करने की मांग भी शामिल हैं। दिल्ली से लौटने पर भाकियू के जिला अध्यक्ष सुरेश दहिया ने वीरवार शाम को भाकियू मुख्यालय किसान भवन पानीपत में बताया कि भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत को पानीपत के किसानों की सरसों की खरीद पानीपत की ही मंडी में करवाने और सरसों खरीद को लेकर सरकार द्वारा लगाई गई सभी अनावश्यक शर्तें हटाने की मांग की। इसके अलावा पानीपत के गांव डाहर में लगने वाले शुगर मिल को जल्द लगवाने और किसानों के सरप्लस गन्ने का पानीपत शुगर मिल द्वारा ही कोई न कोई समाधान करने की मांग की है। सुरेश दहिया ने कहा कि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाकियू प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वे सरसों की खरीद, सरप्लस गन्ने और गांव डाहर में लगने वाली शुगर मिल के बारे में मुख्यमंत्री मनोहरलाल व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ से बात करेंगे और जल्द से जल्द किसानों की सभी समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, फसल बीमा योजना पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शेखावत ने कहा कि सभी सरकारें अपनी पालिसी के तहत किसानों की फसलों का बीमा करवा रही है और इस संबंध में हरियाणा सरकार ही फैसला करेंगी। इस मौके पर सुरेश दहिया के साथ दलबीर जागलान, बलजीत देशवाल, आजाद मलिक, बिजेंद्र सिंह, दलबीर बाल जाटान, बिल्लू व रामफल शामिल रहे।


केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री को सौंपा समस्याओं का ज्ञापन
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शेखावत से दिल्ली में मिला भाकियू का प्रतिनिधिमंडल
फोटो संख्या: 34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed