{"_id":"5abfd2c34f1c1b95618b4b97","slug":"141522520771-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पार्षद मंगत राम व कालोनी वासियों ने जताया विधायक रोहिता रेवड़ी का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पार्षद मंगत राम व कालोनी वासियों ने जताया विधायक रोहिता रेवड़ी का आभार
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व पार्षद मंगत राम व कालोनी वासियों ने जताया विधायक रोहिता रेवड़ी का आभार
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत । शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के सहयोग से वार्ड 20 की शास्त्री कॉलोनी में बनने वाली सड़कों का शनिवार को कॉलोनी की ही पांच कन्याओं ने नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद मंगत राम, विधायक रोहिता रेवड़ी के कार्यालय सचिव मुनीष अरोड़ा सहित कालोनी के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व पार्षद मंगत राम ने कहा कि इस कॉलोनी की पिछले कई सालों से सड़कें व गलियां टूटी हुई थी और पहले कोई भी उनकी सुध लेने वाला नहीं था। शास्त्री कॉलोनी वासियों ने विधायक रोहिता रेवड़ी के आवास पर जाकर उन्हें कालोनी की टूटी सड़कों व गलियों के बारे में बताया तो उन्होंने कॉलोनी वासियों को आश्वासन दिया था कि उनकी कोई भी सड़क या गली टूटी हुई नहीं रहने देंगे और जल्द ही उन्हें बनवाएंगे। मंगत राम ने शास्त्री कॉलोनी की सड़कों को बनवाने के लिए विधायक रोहिता रेवड़ी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज विधायक रोहिता रेवड़ी के सहयोग से शास्त्री कॉलोनी की वर्षों से टूटी हुई सड़कों का निमार्ण कार्य शुरू हो चुका है। इस मौके पर मंगत राम व शास्त्री कॉलोनी वासियों ने कहा कि वे बहुत जल्द ही विधायक रोहिता रेवड़ी व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र रेवड़ी के स मान में शास्त्री कॉलोनी में एक स मान समारोह का आयोजन करेंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र बठला, धनपति, पाला, दलीप, गीता, रोहित आदि मौजूद रहे।