फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   141,01 metric tonnes of wheat arrived across the district

जिले भर में हुई 141,01 मीट्रिक टन गेहूं की आवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
141,01 metric tonnes of wheat arrived across the district
पानीपत। रबी फसल खरीद अभियान 2022 के तहत जिला की विभिन्न मंडियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिले के 12 खरीद केंद्रों और मंडियों में 141,01 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। वहीं, विभिन्न सरकारी एजेंसियों की ओर से मंडियों में आए समूचे गेहूं की खरीद की जा रही है। सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेहूं खरीद निर्धारित मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

डीएफएससी जितेश गोयल ने बताया कि वीरवार शाम तक इस कुल आवक में से बाबरपुर खरीद केंद्र पर 3004 मीट्रिक टन, बापौली में 1468, इसराना में 1547 मीट्रिक टन, मतलौडा में 1204 मीट्रिक टन, नौल्था में 25 मीट्रिक टन, पानीपत में 2445 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार समालखा मंडी में 3999 मीट्रिक टन, सनौली में 409 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। संबंधित खरीद एजेंसियों की ओर से गेहूं की नियमित रूप से खरीदारी की गई है।
विज्ञापन

जितेश गोयल ने बताया कि गेहूं की खरीद सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मंडियों से गेहूं के उठान के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed