फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   14-year-old teenager raped by a sweeper

सिविल अस्पताल में सफाई कर्मचारी ने 14 वर्षीय किशोर से सफाई कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
14-year-old teenager raped by a sweeper
पानीपत। सिविल अस्पताल के आउट सोर्सिंग के सफाई कर्मचारी ने अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड के बाहर एक 14 वर्षीय किशोर से कुकर्म किया। आरोपी सफाई कर्मचारी ने रविवार रात करीबन चार बजे वारदात को अंजाम दिया है। किशोर ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने सोमवार सुबह अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। किशोर से पूछताछ की गई इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सफाई कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल की ओर से कौशल विकास निगम में कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

जाटल रोड निवासी संजय कुमार पिछले ढाई साल से आउट सोर्सिंग के अंतर्गत सिविल अस्पताल में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत था। उसकी जनरल वार्ड में ड्यूटी थी । यहां एक वृद्धा बीमारी के कारण दाखिल थी। उसका 14 वर्षीय पोता उसकी देखभाल के लिए यहां रुका था। सुबह करीबन चार बजे सफाई कर्मचारी संजय किशोर को बहला फुसलाकर अपने साथ एसएनसीयू वार्ड के बाहर ले गया और वहां पर उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद सफाई कर्मचारी दोबारा जनरल वार्ड में चला गया। किशोर ने ये बात पहले अपनी दादी को और फिर अपने पिता को बताई। इसके बाद अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। पुलिस को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी सफाई कर्मचारी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
मामला मेरे संज्ञान में आया है। किशोर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी सिविल अस्पताल में आउट सोर्सिंग के अंतर्गत सफाई कर्मचारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव ग्रोवर, पीएमओ सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed