फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   14 more cases of dengue found, total cases 194

डेंगू के और 14 केस मिले, कुल केस 194

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
14 more cases of dengue found, total cases 194
पानीपत। शहर में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को डेंगू के14 नए केस मिले हैं। इनमें हर आठवां सैंपल पॉजिटिव मिला है। नए मिले सभी केस में अधिकतर केस ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। सभी रोगी निजी अस्पतालों में दाखिल हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अक्तूबर में डेंगू के 110 केस मिले थे। नवंबर में 84 केस मिल चुके हैं। जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 194 हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार, 20 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आएगी, इसके बाद डेंगू का प्रकोप कम होने की संभावना है। तब तक हमें सचेत रहने की अधिक आवश्यकता है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि वो डेंगू से घबराए नहीं बल्कि सचेत रहें।
विज्ञापन

डेंगू का अधिक प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों हैं। आए दिन गांवों में डेंगू के अधिक केस मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अब मरीजों को ट्रेस कर रहा है। वहां पर एंटी लार्वा एक्टिविटी की जाएगी। आसपास के 60 मकानों की जांच होगी। उस क्षेत्र में जो वायरल से पीड़ित हैं, उनकी स्लाइड तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- घटते-बढ़ते रहे डेंगू केस
2016- 12
2017-469
2018-133
2019- 04
2020-272
2021- 194 ( 12 नवंबर तक)
- डेंगू से डरने की बजाय जागरूक हों
डेंगू को लेकर भय का माहौल न बनने दें। घरों में बर्तनों में पानी एकत्रित न होने दें। फ्रिज की ट्रे रोज साफ करें। डेंगू से डरने की बजाए जागरूकता जरूरी है।
- डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed