फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   प्रॉपर्टी टैक्स में दी गई ब्याज माफी स्कीम की समय सीमा समाप्त, शहरवासियों ने नहीं उठाया खास कोई लाभ, आखिरी दिन आए 30 लाख 93 हजार

प्रॉपर्टी टैक्स में दी गई ब्याज माफी स्कीम की समय सीमा समाप्त, शहरवासियों ने नहीं उठाया खास कोई लाभ, आखिरी दिन आए 30 लाख 93 हजार

Mon, 01 Apr 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स में दी गई ब्याज माफी स्कीम की समय सीमा समाप्त, शहरवासियों ने नहीं उठाया खास कोई लाभ, आखिरी दिन आए 30 लाख 93 हजार
ब्याज माफी स्कीम समाप्त, लघु सचिवालय, वन विभाग और सिटी थाना ने भी नहीं जमा कराया प्रॉपर्टी टैक्स
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स में दी गई ब्याज माफी स्कीम की समय सीमा समाप्त हो गई लेकिन लघु सचिवालय, वन विभाग, सिटी थाना, एंजल मॉल के अलावा कई बड़े बकायादारों ने स्कीम में रुचि न दिखाते हुए टैक्स जमा नहीं किया। निगम अधिकारियों ने कहा कि पहले बड़े बकायादारों के खिलाफ ही कार्रवाई अमल में लाएंगे।
निगम के पास अभी तक 186 करोड़ में से 20.54 करोड़ टैक्स जमा हो पाया है। चार दिन में निगम के पास 1 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स के रूप में जमा हुए है। जबकि निगम का टारगेट कम से कम 5 से 10 करोड़ आने का था।
विज्ञापन

पूर्व अधीक्षक मनोज मिगलानी ने बताया कि अंतिम दिन भी 365 लोगों ने 30 लाख 93 हजार रुपये टैक्स जमा कराया है। शहर भर में 1.41 लाख बकायादारों में से कुल 12 हजार 16 बकायेदारों ने ही अपना 12 करोड़ 54 लाख रुपये टैक्स जमा कराया है। बकायादारों के लिए उन्होंने 4 कैशियर, 3 बिल निकाले वाले कर्मचारी व इनके अलावा 16 कर्मचारियों व अधिकारियों ने काम किया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उनका कहना है कि ब्याज माफी स्कीम के तहत भी बड़े बकायेेदारों ने फायदा नहीं उठाया, जिसका खामियाजा उन्हें जल्द ही भुगतना पड़ सकता है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी की इन चार दिनों मेें उनके पास 1 करोड़ से अधिक रूपये टैक्स के रूप में मिले है। अभी तक 1.41 लाख बकायेदारों में से 12 हजार 16 बकायेदारों ने ही टैक्स जमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स के ऐसे 46 बड़े बकायेदार थे, जिन्होंने टैक्स जमा नहीं कराया था। लेकिन ब्याज माफी स्कीम के बाद 11 बड़े बकायेदारों ने टैक्स जमा करा दिया। अब भी 35 ऐसे बकायेदार हैं जिन्होंने टैक्स जमा नहीं कराया है। बकायेदारों को प्रॉपर्टी सील करने के ऑर्डर जारी हो सकते हैं।
वर्जन
बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। टैक्स वसूलने के लिए टीम गठित कर दी है। पहले बड़े बकायेदार से टैक्स वसूलना प्राथमिकता रहेगी।
दीपक गोयल, ईओ, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed