फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मार्च के अंत तक पश्चिमी यमुना नहर के साथ दिल्ली बाईपास का काम होगा पूरा

मार्च के अंत तक पश्चिमी यमुना नहर के साथ दिल्ली बाईपास का काम होगा पूरा

Fri, 08 Mar 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मार्च के अंत तक पश्चिमी यमुना नहर के साथ दिल्ली बाईपास का काम होगा पूरा
मार्च के अंत तक पश्चिमी यमुना नहर के साथ दिल्ली बाईपास का काम होगा पूरा
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत, करनाल व सोनीपत आदि से दिल्ली तक जाने वालों के लिए नया बाईपास जल्द शुरू होने वाला है। इसके लिए पश्चिमी यमुना नहर के साथ एक बाईपास बनाया जा रहा है। यह बाईपास पानीपत के गांव बोहली स्थित रिफाइनरी से शुरू होकर दिल्ली बॉर्डर तक जाएगा। जिसका 80 फीसदी काम पूरा हो चूका है। इसमें रेलवे लाइन पर फ्लाई ओवर बनाने से लेकर मुख्य रास्ते के साथ इसको कनेक्ट करने का काम ही शेष बचा हुआ है। इसके पूरा होते ही इसे खोल दिया जाएगा।
ये है प्रोजेक्ट, कई जिलों को होगा फायदा
पश्चिमी यमुना नहर के मध्य यह रास्ता पानीपत रिफाइनरी से शुरू हो रहा है और दिल्ली के हरेवली तक जाएगा। इस रास्ते की लंबाई करीब 53 किलोमीटर है। जिसमें से पानीपत की सीमा के अंदर इसकी लंबाई 13.68 किलोमीटर है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 334 रुपए का खर्च आएगा। इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी करवा रहा है। गोहाना बाईपास से रिफाइनरी तक पहले से ही सड़क बनी हुई है। अब इस नए मार्ग को भी गोहाना बाईपास से जोड़ दिया जाएगा। इस मार्ग के बनने से करनाल, पानीपत और सोनीपत समेत आसपास के कई जिलों के वाहन चालकों को इसका फायदा मिलेगा। इस मार्ग पर सोनीपत और पानीपत जिले कई गांव आएंगे।
विज्ञापन

इसके बनते ही रेलिंग भी लगेगी:
नहर के साथ-साथ वाहन चलेंगे तो वहां दुर्घटना का खतरा रहेगा। इसके लिए सरकार ने योजना बनाई है कि दोनों नहरों के साथ-साथ रेलिंग लगाई जाएगी। जिससे कोई भी वाहन तेज स्पीड में नहर में न गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च तक काम हो जाएगा पूरा : अत्री
पानीपत की सीमा में सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कई जगह कनेक्टिविटी होनी है, वहीं पर कार्य बचा है। इस कार्य को भी मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। रिफाइनरी तक रास्ता पहले ही बना हुआ है।
प्रदीप अत्री, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed