फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अब रात में होगी शहर की सड़कों की सफाई, नगर निगम ने तैयार किया प्रपोजल

अब रात में होगी शहर की सड़कों की सफाई, नगर निगम ने तैयार किया प्रपोजल

Tue, 31 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अब रात में होगी शहर की सड़कों की सफाई, नगर निगम ने तैयार किया प्रपोजल
अब रात में होगी शहर की सड़कों की सफाई, नगर निगम ने तैयार किया प्रपोजल
विज्ञापन

- प्रपोजल की मंजूरी के बाद निकाला जाएगा टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत शहर की सड़कों को साफ बनाने के लिए नगर निगम रात में उसकी सफाई वैक्यूम मशीन से करने का प्रपोजल तैयार किया है। इसके तहत सेक्टर व शहर की प्रमुख सड़कों को शामिल किया गया है। इन सड़कों की सफाई मशीन से होने पर यहां पर काम करने वाले श्रमिकों को अन्य स्थान पर लगाया जाएगा।
शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की लिए नगर निगम ने एक और कदम उठाया है। उसका मानना है कि अन्य शहरों की तरह अगर शहर की प्रमुख सड़कों की सफाई रात में मशीन से की जाय जो काफी हद तक समस्या हल हो सकती है। इन सड़कों पर काम करने वाले कर्मचारियों को वहां से हटा कर कालोनी व अन्य प्रमुख स्थल पर लगाया जा सकता है। इसके चलते मॉडल टाउन, सनौली रोड, हुडा सेक्टर, जीटी रोड , असंध रोड व अन्य कालोनियों की पुमख सड़क जिसे रात में साफ किया जा सकता है उसे शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इसे लेकर निगम की ओर से एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद इसे अमली जामा पहनाया जाएगा।
कूड़ा उठाने का भी काम रात में हुआ शुरू
नगर निगम ने कूड़ा उठाने का काम भी कंपनी की ओर से रात में शुरू कराया है। नगर निगम ने रात में भी सफाई कर्मी की ड्यूटी तय की है। माना जा रहा है कि रात में कूड़ा उठने से सफाई व्यवस्था पर काबू मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने खरीदा कूड़ा उठाने के लिए 50 ट्राली
निगम कूड़ा उठाने के लिए 50 ट्राली खरीदा है। जिसे अलग-अलग वार्ड में सफाई कर्मियों को दिया जाएगा। निगम के पास अब तक संसाधन की कमी की बात सामने आयी थी। जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।
15 अगस्त से पहले शहर को साफ करने का है लक्ष्य
निगम अधिकारियों की माने तो शहर की गंदगी को लेकर आम लोगों की धारणा ठीक नहीं है। निगम लोगों से प्रापर्टी टैक्स का नोटिस भी भेजना शुरू किया है। निगम के अधिकारियों का मानना है जब हम शहर को साफ सुथरा रखेंगे। लोगों को सुविधा देगें।तभी तो वह आगे अपना कदम उठायेंगे। 15 अगस्त तक सारी व्यवस्था पटरी पर आने की उम्मीद है।

बयान..
शहर के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। ज्यादा स्थानों पर सफाई में अंतर नजर आने लगा है। जल्द ही अन्य व्यवस्था लागू की जाएगी।
प्रदीप डागर, आयुक्त , नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed