{"_id":"5af48c834f1c1b9b098b9310","slug":"131525976195-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलती आग छोड़ कर मशाल जुलूश में जाने वाले 23 फायर कर्मी बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलती आग छोड़ कर मशाल जुलूश में जाने वाले 23 फायर कर्मी बर्खास्त
Updated Thu, 10 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग बुझाने को छोड़ कर मशाल जुलूस में जाने वाले 23 अग्निशमनकर्मी बर्खास्त
-नगर निगम इनके खिलाफ दर्ज करवा सकती है एफआईआर
-उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दिया कार्रवाई करने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। टेक्सटाइल के गोदाम में मंगलवार को आग लगी हुई थी और दूसरी ओर कर्मचारी उसे छोड़कर मशाल जुलूस में भाग लेने चला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ठेकेदारी प्रथा के तहत वर्षों से काम करने वाले 23 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।
रोड़ धर्मशाला के पीछे दो दिन पहले गोदाम में लगी आग में फायर कर्मचारियों पर लापरवाही का मामला सामने आया है। आग बुझाने में लगे 23 कर्मचारी अपनी ड्यूटी की जिम्मेदारी किसी और को देकर मौके से निकल गए। कर्मचारियों का तर्क है कि वह पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत होने वाले आंदोलन में गए। इसकी वह चेतावनी दे चुके थे। नगर निगम आयुक्त कहते हैं इससे ज्यादा गंभीर अपराध और क्या हो सकता है? इसे देखते हुए उन्हें बर्खास्त किया गया। उपायुक्त की नाराजगी और मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने की तैयारी में जुटा है।
बर्खास्त होने वाले कर्मचारी के नाम
जगदीश, बलराज, लख्मीचंद, राजेंद्र, सुरेंद्र, विजेंद्र, परवेश, मुकेश, शैलेंद्र, सुरजीत, राहुल राना, सुनील, सुदीप,जगवीर, विकास, सुनील, विनोद शार्मा, रणदीप, विकास, संजीव आदि हैं।
विज्ञापन
बर्खास्त कर्मचारियों की नहीं होगी बहाली
नगर निगम आयुक्त कहते हैं कि फायर कर्मचारियों की ओर से की गई लापरवाही क्षमा करने योग्य नहीं है। जिस समय आग को छोड़ कर वह लोग निकले थे। मौसम विभाग की चेतावनी थी। हवा चल रही थी। सभी लोग लगे हुए थे। ऐसे में आम आदमी आग बुझाने में लग जाता है वह तो फायरकर्मी की भूमिका में थे।
20 होमगार्डों ने विभाग में किया ज्वाइन
दमकल विभाग की व्यवस्था को देखते हुए होमगार्ड के 20 जवानों को तैनात किया गया है। विभाग की ओर से उनकी आज मॉक ड्रिल की गई।
बर्खास्त होने वालों में 12 साल पुराने कर्मचारी शामिल
नगर निगम ने जिन लोगों को बर्खास्त किया है, उनमें से कुछ कर्मचारी बारह साल से काम कर रहे हैं। अटारी धमाके दौरान काम करने वाले लोग हैं जिनको प्रशासन की ओर से यह इनाम मिला है। कर्मचारी नेता रणवीर कहते हैं कि प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी पहले ही दी जा चुकी थी।
---
दमकलकर्मियों का व्यवहार इतना लापरवाहीपूर्ण है कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ी तो जलती हुई आग को छोड़कर जाने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा।
- सुमेधा कटारिया, जिला उपायुक्त।