{"_id":"5ac666a14f1c1bdc618b5c89","slug":"131522951841-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भी एसी, गैस फीटिंग व ऑप्रेशन थियेटरों का काम बाकी, जून माह में ही मिलेगी जिले को सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भी एसी, गैस फीटिंग व ऑप्रेशन थियेटरों का काम बाकी, जून माह में ही मिलेगी जिले को सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग की सौगात
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
सिविल अस्पताल की 31 करोड़, 24 लाख 61 हजार रुपये की लागत से बन रही नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य दो माह लेट चल रहा है। अब भी 10 प्रतिशत कार्य पूरा होना बचा है। अधिकारी के मुताबिक इस बिल्डिंग में नई सुविधाएं जून माह में ही मिल सकेंगी। अब भी बिल्डिंग में फीटिंग, एससी फीटिंग, गैस फीटिंग, ऑपरेशन थियेटरों का निर्माण कार्य, सीटी स्कै न व एमआर का सेटअप, सड़क निर्माण कार्य व पार्कों का निर्माण कार्य व फैब्रिकेशन का बड़ा कार्य बाकी है।
अस्पताल परिसर में 200 बिस्तरों वाले एडिशनल ब्लॉक का निर्माण कार्य फरवरी 2015 में शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी बीएंडआर इसका निर्माण कार्य केबीजी इंजीनियर्स एजेंसी से करा रहा है। एजेंसी को 2 फरवरी 2018 से पहले निर्माण कार्य संपूर्ण करते हुए बिल्डिंग को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करना था। फैब्रिकेशन व प्लंबर का कार्य भी अभी अधूरा है। निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि की मानें तो अन्य कार्यों की लेबर अपना कार्य पूरा कर बिल्डिंग से बाहर निकले तभी फाइनल टच दिया जा सकेगा।
बीएंडआर का काम लगभग पूरा हो चुका है। कुछ सड़क का निर्माण कार्य ही बचता है। फीटिंग का काम स्वास्थ्य विभाग को कराना है। जल्द से जल्द काम पूरा कर बिल्डिंग स्वास्थ्य विभाग को सौंप देंगे।
विज्ञापन
- प्रदीप अत्री, एक्सईएन बीएंडआर पानीपत।
------
बिल्डिंग में एसी व गैस की फीटिंग का काम रहता है। ऑपरेशन थियेटरों का काम चल रहा है। अभी बिल्डिंग पूरी तरह तैयार होने में दो माह तक का वक्त लगेगा। जून माह में ही नई बिल्डिंग की सुविधा मिल पाएगी। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
- नवीन सुनेजा, डिप्टी सिविल सर्जन पानीपत।
1 और 2
जून माह में मिल सकती है अस्पताल की नई बिल्डिंग की सौगात
फरवरी में होना था काम पूरा, अब भी एसी, गैस फीटिंग व ऑपरेशन थियेटरों का काम बाकी