फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   129 students got fake certificates made during the Kovid period

कोरोना का फायदा उठाकर 129 छात्रों ने फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
129 students got fake certificates made during the Kovid period
पानीपत। कोरोना काल में 2021 सत्र में 10वीं कक्षा के फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर स्कूलों में दाखिला देने व दाखिला लेने वालों पर हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (भिवानी) ने कार्रवाई की है। प्रदेश भर में फैले एक गिरोह ने 31 शिक्षा बोर्डों के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर विद्यार्थियों को दिए थे। इन्हीं के आधार पर प्रदेश भर के स्कूलों में विद्यार्थियों ने दाखिले ले लिए। भिवानी बोर्ड ने जब मामले की जांच की तो सैकड़ों विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। अब 92 विद्यालयों व 129 विद्यार्थियों के खिलाफ भिवानी बोर्ड ने पुलिस को शिकायत दी है। इस मामले में पानीपत के सेक्टर 13-17 थाना की पुलिस ने भी केस दर्ज किया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भिवानी शिक्षा बोर्ड के सचिव ने डीजीपी व पंचकूला अपराध शाखा में दी शिकायत में बताया कि कोरोना काल में 2021 में बोर्ड की परीक्षा रद कर दी गई थी। शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया गया था। इसी का फायदा उठाकर कई गिरोह ने 31 शिक्षा बोर्डों के फर्जी प्रमाण पत्र बना दिए। 92 विद्यालयों ने ऐसे 129 विद्यार्थियों को स्कूलों में दाखिला भी दे दिया। स्कूलों ने भी कागजों की सही से जांच नहीं की। जब इस संबंध में बोर्ड ने इनके प्रमाण पत्रों की जांच की तो विभिन्न बोर्डों में विद्यार्थियों का रिकॉर्ड नहीं मिला।
विज्ञापन

इस जांच में स्कूल व दाखिला लेने वाले दोषी पाए गए हैं। सचिव ने अपनी शिकायत में लिखा है कि ऐसे विद्यार्थियों के कारण ही इस प्रकार के गिरोह को बढ़ावा मिलता है। अब पंचकूला क्राइम ब्रांच व पानीपत पुलिस गिरोह के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस मामले में पानीपत के स्कूल व छात्र भी शामिल मिले हैं, लेकिन इनकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस संबंध में सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि भिवानी बोर्ड की ओर से मिली शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed