{"_id":"691cd25a334ab8ac0d04fa6c","slug":"126-students-will-present-science-models-in-the-district-level-childrens-scientific-exhibition-panipat-news-c-36-1-amb1003-153264-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में 126 विद्यार्थी प्रस्तुत करेंगे विज्ञान माॅडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में 126 विद्यार्थी प्रस्तुत करेंगे विज्ञान माॅडल
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करती छात्रा। फाइल फोटो
अंबाला सिटी। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामबाग रोड में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम शुक्रवार को कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता 126 विद्यार्थी अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करेंगे। जिला स्तर पर प्रथम विजेता को 2100 रुपये, द्वितीय को 1800 और तृतीय को 1500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी सातों उप विषयों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता निकाले जाएंगे। यह प्रदर्शनी जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के नेतृत्व में आयोजित होगी।
सात उप विषयों पर विद्यार्थी प्रस्तुत करेंगे मॉडल
जिला स्तरीय प्रदर्शनी में विद्यार्थी सात उप विषयों सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियां, गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और जल संरक्षण एवं प्रबंधन पर अपने अभिनव मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। हर खंड से सात उप विषयों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता प्रतिभागी शामिल होंगे। विद्यार्थियों के मॉडल का मूल्यांकन विभाग अधिकारियों की ओर से किया जाएगा।
पहले खंड स्तर पर कराई गई थी प्रदर्शनी
जिला विज्ञान विशेषज्ञ कार्यकारी विवेक मिश्रा ने बताया कि जिला स्तर पर प्रत्येक खंड के विजेता प्रतिभागी अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों को विज्ञान के बारे में जागरूक करना है ताकि विद्यार्थी नए-नए मॉडल प्रस्तुत कर सकें। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर विजेता 21 विद्यार्थियों को 35800 के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद गुरुग्राम की ओर से कराया जाएगा, वहीं, इस प्रदर्शनी को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है।