{"_id":"5cae32d4bdec2213ee5d55b1","slug":"121554920148-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफिस में काम कर रहे भारतीय खाद्य निगम के सहायक का बाहर बुलाकर किया अपहरण, तीन लाख मांगी फिरौती, हांसी छोड़कर बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफिस में काम कर रहे भारतीय खाद्य निगम के सहायक का बाहर बुलाकर किया अपहरण, तीन लाख मांगी फिरौती, हांसी छोड़कर बदमाश फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खाद्य निगम कार्यालय के बाहर से सहायक का अपहरण, हांसी छोड़कर फरार
पानीपत। भारतीय खाद्य निगम के सहायक का तीन बदमाशों ने मंगलवार शाम को कार्यालय के सामने से ही अपहरण कर लिया। बदमाशों ने सहायक को फोन करके ऑफिस के बाहर बुलाया था। देर रात को बदमाश सहायक को हांसी में छोड़कर फरार हो गए। सहायक का मोबाइल फोन ऑफिस के बाहर ही पड़ा मिला। आठ मरला चौकी पुलिस ने निगम के प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक सतपाल पुत्र पन्नुराम निवासी सतकरतार कॉलोनी ने बताया कि वो निगम में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। उसके कार्यालय में हरीश कुमार निवासी मेवात भी सहायक के पद पर कार्यरत है। इससे पहले वो हांसी में कार्यरत था। दो साल से वो पानीपत के आठ मरला क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रहता है। प्रबंधक सतपाल ने बताया कि मंगलवार शाम को वो अपने कार्यालय में काम कर रहा था। उसके पास उनके कर्मचारी नीतिश कुमार का फोन आया कि सहायक हरीश कुमार को तीन व्यक्ति कार में डालकर ले गए हैं। धक्का मुक्की में हरीश का मोबाइल फोन भी गिर गया। वो सूचना मिलते ही बाहर आए तब तक वो हरीश को लेकर फरार हो गए थे। उन्होंने शिकायत आठ मरला चौकी पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। रात को बदमाश उसे हांसी छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद वो पानीपत आया। यहां आकर उसने आपबीती बताई। उसने बताया कि उसे हांसी का सुनील वर्मा, उसका पिता व उसके चाचा का लड़का गाड़ी में डालकर ले गए थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। पहले आरोपियों ने उससे तीन लाख फिर दो लाख और अंत में डेढ़ लाख रुपये फिरौती मांगी। आरोपी पैसे ना देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। इसके बाद वो रात को उसको हांसी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने हरीश का बुधवार को मेडिकल कराया और आरोपी सुनील वर्मा व उसके चचेरे भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मामला लेनदेन का है: पुलिस जांच में सामने आया है कि सहायक हरीश कुमार ने दो साल पहले सुनील वर्मा से नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। लेकिन नौकरी नहीं लगी। इसके बाद से ही सुनील लगातार अपने पैसे मांग रहा था। इसी बीच दोनों का विवाद भी था। मंगलवार शाम को सुनील अपने पिता व साथियों के साथ मिलकर हरीश को गाड़ी में बैठा ले गए और उससे पैसे मांगे। पुलिस ने सुनील वर्मा व उसके चचेरे भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। : सतबीर सिंह, चौकी इंचार्ज आठ मरला