फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सीआईए वन की टीम ने काली बाइक को नीली करवाते हुए चार संदिग्ध युवको को पकड़ा

सीआईए वन की टीम ने काली बाइक को नीली करवाते हुए चार संदिग्ध युवको को पकड़ा

Thu, 07 Mar 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
सीआईए वन की टीम ने काली बाइक को नीली करवाते हुए चार संदिग्ध युवको को पकड़ा
सीआईए वन की टीम ने काली बाइक को नीली करवाते हुए चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा
विज्ञापन

थर्मल। सीआईए वन पुलिस की टीम ने मतलौडा बस अड्डे पर एक पेंटर की दुकान पर चार संदिग्ध युवकों को काली बाइक को नीला करवाते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। टीम चारों युवकों को बाइक सहित अपने साथ पानीपत थाने ले गए। जानकारी के अनुसार मतलौडा बस अड्डे पर एक पेंटर की दुकान पर चार लड़के काली बाइक पर नीली टेप लगवाकर उसे पूरी नीली बनवा रहे थे। तभी वहां पर सीआईए वन पुलिस की टीम आ पहुंची। टीम ने बाइक लेकर आए युवकों से मोटरसाइकिल की आरसी मांगी, तो उन्होंने मोटरसाइकिल अपने किसी दोस्त की बताई। पुलिस उक्त चारों युवकों व बाइक को अपने साथ ले गई। इसके साथ ही पुलिस ने पेंटर की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी अपने कब्जे में ले लिया और उसे भी जांच के लिए अपने साथ ले गए। वहीं इस संबंध में सीआईए वन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप छिक्कारा ने बताया कि चारों संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पूछताछ के बाद ही तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed