फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   छिंदवाड़ा के व्यक्ति से पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी नगर निगम का सुपरवाइजर सात साल के बेटे को गोद में लेकर नहर में कूदा

छिंदवाड़ा के व्यक्ति से पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी नगर निगम का सुपरवाइजर सात साल के बेटे को गोद में लेकर नहर में कूदा

Sat, 04 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
छिंदवाड़ा के व्यक्ति से पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी नगर निगम का सुपरवाइजर सात साल के बेटे को गोद में लेकर नहर में कूदा
फोटो 39 से 43
विज्ञापन


नगर निगम का सुपरवाइजर बेटे को साथ लेकर नहर में कूदा
-एक्टिवा की डिकी में मिला सुसाइड नोट, पत्नी का छिंदवाड़ा निवासी एक व्यक्ति से संबंध का शक
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शांति नगर निवासी नगर निगम के एक सुपरवाइजर ने अपनी पत्नी के छिंदवाड़ा निवासी एक व्यक्ति से संबंध के शक में परेशान होकर सात साल के बेटे को गोद में उठाकर बिंझौल गांव के पास यमुना लिंक नहर में कूद गया। उसकी एक्टिवा भी नहर के पास मिली। डिकी में 48 हजार रुपये भी मिले हैं। सुपरवाइजर ने नहर में कूदने से पहले एक पेज का नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने नहर में कूदने का कारण बताया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस व सोनीपत पुलिस नहर में बाप-बेटे की तलाश कर रही है। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए गोताखोरों से भी मदद ली है।
मूल रूप से हिसार के राजीव नगर का रहने वाला पवन कुमार पुत्र अमर सिंह पानीपत नगर निगम में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। उसकी नौ साल पहले पानीपत में असंध पुलिस नाका के पास एक कॉलोनी में शादी हुई थी। उनका एक बेटा दानिश हुआ। दानिश डॉ. एमकेके स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है। उसकी पत्नी का दूसरे व्यक्ति से संबंध के शक के कारण लड़ाई-झगड़ा रहता था। इसी कारण पत्नी तीन माह से अपने मायके में रह रही थी। जबकि पवन अपने दो भाई उनके परिवार के बेटे के साथ शांति नगर में किराये के मकान में रहता है। पवन ने नोट में पत्नी के छिंदवाड़ा निवासी एक व्यक्ति से संबंधों की बात कही। इससे परेशान होकर उसने सुसाइड करने की बात कही है। पवन कुमार दोपहर एक बजे बेटे दानिश को स्कूल से लेने गया था। वह बेटे को स्कूल से लाकर एक्टिवा पर बिंझौल गांव की ओर यमुना लिंक नहर पर पहुंचा। वहां उसने एक्टिवा खड़ी की। उसमें 48 हजार रुपये, पर्स, तीन मोबाइल व एक नोट मिला है। लोगों ने पवन को नहर में कूदते देख इसकी सूचना मॉडल टाउन चौकी पुलिस में दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी बेलदार बलजीत की जुबानी पूरा मामला
नहर पर तैनात बेलदार बलजीत ने बताया कि उसकी नहर पर ड्यूटी थी। लगभग एक बजे एक व्यक्ति एक्टिवा पर बेटे के साथ आया। व्यक्ति एक्टिवा रोककर नहर पर बेटे के साथ खड़ा हो गया और काफी देर तक किसी से फोन पर बातें करता रहा। उन्होंने उसको अनदेखा कर दिया, लेकिन वह व्यक्ति काफी परेशान सा लग रहा था। जैसे ही वह मुड़कर कुछ दूर तक गया लोगों ने आवाजें लगाई की ये नहर में कूद गया। वह नहर में उस जगह पर कूदा जहां पानी की झाल गिरती है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे। लेकिन दोनों डूब गए थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मॉडल टाउन चौकी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों के मोबाइल से डिलीट कराए सुसाइड नोट के फोटो
परिवार के लोगों का कहना है कि उनको एक्टिवा की डिकी में सुसाइड नोट मिला था। उन्होंने अपने मोबाइल में सुसाइड नोट के फोटो ले लिए। लेकिन पुलिस ने उनके हाथ से मोबाइल लेकर सुसाइड नोट के फोटो डिलीट कर दिए। अब उनको ये समझ नहीं आ रहा कि पुलिस ने फोटो डिलीट क्यों करवाए हैं? पुलिस कह रही है कि सुसाइड नोट उनके पास हैं इसलिए वो फोटो नहीं दे सकते।

भाई को फोन कर कहा बहुत परेशान हूं, मिलने का आजा...
भाई शिव कुमार ने बताया कि उसके भाई पवन का उसके पास 8 बजे फोन आया था। पवन ने कहा कि वह बहुत परेशान है। उसकी पत्नी का व्यापारी के साथ संबंध हैं। एक बार उससे मिलने आजा घर बैठकर बात करेंगे। वह जींद पहुंच चुका था। तभी उसके पास दूसरे भाई दीपक के साले का फोन आया। उसने बताया कि पवन की एक्टिवा नहर के पास मिली है। पवन बेटे को लेकर मरने के लिए चला गया है।

पहले बेटे का स्कूल बैग घर रखा फिर घर से निकला
पवन बेटे दानिश को स्कूल से लाकर उसका बैग घर रखकर उसको साथ लेकर घर से निकल गया था। आशंका इस बात की जताई जा रही है कि पवन ने घर पर ही सुसाइड नोट लिखकर एक्टिवा में रख लिया था। आखिरी बार उसने फोन पर किससे बात की है, इसकी जांच चल रही है।


फिलहाल गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है: कुमार
फिलहाल भाई की शिकायत पर पवन व उसके बेटे दानिश का गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। पुलिस नहर में दोनों की तलाश कर रही है। नहर के किनारे पवन की एक्टिवा भी मिली है। नहर का पानी कम करवा दिया गया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है।
-अमित कुमार, एसएचओ मॉडल टाउन पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed