फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पानीपत की 29 कॉलोनियों को मिला वैध का सर्टिफिकेट, सीएम व मंत्री कविता जैन ने फाइल पर किए हस्ताक्षर

पानीपत की 29 कॉलोनियों को मिला वैध का सर्टिफिकेट, सीएम व मंत्री कविता जैन ने फाइल पर किए हस्ताक्षर

Tue, 10 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पानीपत की 29 कॉलोनियों को मिला वैध का सर्टिफिकेट, सीएम व मंत्री कविता जैन ने फाइल पर किए हस्ताक्षर
29 कॉलोनियां हुईं वैध, 80 हजार लोगोें को होगा फायदा
विज्ञापन

संदीप भौरिया
पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व मंत्री कविता जैन ने जिले की 29 कॉलोनियों को वैध का सर्टिफिकेट दे दिया है। 29 बाहरी कॉलोनियों की फाइल पर साइन कर हेडक्वार्टर में भेज दिया है। जल्द ही इस संबंध में जिला प्रशासन को लिखित में निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। अब 29 कॉलोनियों के वैध होने के बाद 80 हजार लोगों को इसका फायदा होगा। शहर में विकास के अवसर प्रदान होंगे।
विधानसभा ने सितंबर, 2016 में हरियाणा मैनेजमेंट ऑफ सिविक एमीनिटीज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेफिसिट म्युनिसिपल एरिया एक्ट पारित किया था। इसमें 30 जून, 2013 तक बसी अवैध कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने और वैध का प्रावधान था। 1 जनवरी, 2014 तक की कॉलोनियों के वैध का प्रावधान किया। पानीपत नगर निगम की बात है तो 2012 में वार्ड-17 की न्यू आरके पुरम न्यू मुखीजा कॉलोनी, वार्ड-3 के संतनगर और आर्य नगर को नियमित करवाने के लिए इनकी सूची भेजी थी। सितंबर 2014 में जारी अधिसूचना में इन कॉलोनियों का नाम नहीं था। इसके बाद यहां कॉलोनियों को वैध कराने के लिए सर्वे किया गया तो 79 कॉलोनियां 50 प्रतिशत से अधिक आबाद हो चुकी थीं। इसके बाद नगर निगम ने 29 कॉलोनियों को वैध करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन


कॉलोनियों में होगा विकास
वैध होने से कॉलोनियों में विकास के रास्ते खुलेंगे। फिलहाल फुल एग्रीमेंट पर बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं, पर ये स्थायी निवास के तौर पर मान्य नहीं। वैध होने के बाद यह परेशानी दूर होगी। रेवन्यू रास्ते पक्के किए जा रहे हैं, लेकिन सीवर होने से ये टूट रहे हैं। वैध हों तो सीवर डलेंगे। वैध होते ही यहां रजिस्ट्री शुरू होंगी। इस पर वर्ष 2011 से रोक लगी हुई है। जमीन की खरीद और बिक्री शुरू हो जाएगी। निगम को स्टांप के रूप में राजस्व मिलेगा। मकान बनाने के लिए नक्शे पास कराना भी अनिवार्य होगा। नक्शा फीस मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के 13 वार्डों में हैं अवैध कॉलोनियां
24 वार्डों से 13 वार्डों में अवैध कॉलोनियां हैं। ये हैं- 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 12, 13, 14, 22, 23 और 24। वार्ड-2 में सबसे अधिक अवैध कॉलोनियां हैं। नूरवाला की बड़ी-बड़ी कॉलोनियां भी शामिल हैं। यह सभी कॉलोनियां ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आती हैं। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में इन्हें वैध करने का वादा किया था।


ये 29 कॉलोनियां हुईं वैध
वार्ड -1 : बाबरपुर मंडी, बिचपड़ी, संत नगर।
वार्ड-2 : इंदिरा कॉलोनी, मोहित कॉलोनी, मोतीराम कॉलोनी, नूरवाला, परशुराम कॉलोनी।
वार्ड-5 : बिल्लू कॉलोनी नूरवाला, धमीजा कॉलोनी।
वार्ड-6 : अशोक विहार कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, महादेव कॉलोनी-1, पुराना दलबीर नगर-1, शिव नगर।
वार्ड-7 : डाबर कॉलोनी।
वार्ड-12 : आर्यनगर, बलजीत नगर, विद्यानंद कॉलोनी।
वार्ड-13 : सैनी शांति कॉलोनी।
वार्ड-14 : विकास नगर।
वार्ड-18 : भगत सिंह कॉलोनी, सौंधापुर कॉलोनी।
वार्ड-22 : गोपाल कॉलोनी, विर्क नगर।
वार्ड-23 : शक्तिनगर।
वार्ड-24 : देव कॉलोनी, गाबा कॉलोनी।

------
बाहरी कॉलोनियों को वैध करने के लिए कई बार आवाज उठाई है। मुख्यमंत्री व मंत्री कविता जैन ने इन 29 कॉलोनियों को वैध करने के लिए फाइनल साइन कर दिए हैं। फाइल को हेडक्वार्टर में भेज दिया गया है। कॉलोनियों वैध होने से विकास के अवसर प्राप्त होंगे। सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
-महिपाल ढांडा, विधायक, पानीपत ग्रामीण

पानीपत के लोग काफी समय से कॉलोनियों को वैध करने की मांग कर रहे थे। अब 29 कॉलोनियों को वैध कर दिया गया है। फाइल पर सीएम के भी साइन हो गए हैं।
- कविता जैन, शहरी विकास मंत्री पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed