फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गांव उंटाला में 15 झुग्गी, नवादा में गन्ने की 4 एकड़ फसल व सनौली में गेहूं की डेढ़ एकड़ फसल जलकर राख

गांव उंटाला में 15 झुग्गी, नवादा में गन्ने की 4 एकड़ फसल व सनौली में गेहूं की डेढ़ एकड़ फसल जलकर राख

Sun, 08 Apr 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
गांव उंटाला में 15 झुग्गी, नवादा में गन्ने की 4 एकड़ फसल व सनौली में गेहूं की डेढ़ एकड़ फसल जलकर राख

विज्ञापन
थर्मल/सनौली। पानीपत में तापमान बढ़ने के साथ ही आग ने अपना तांडव रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को गांव उंटाला की पंचायती भूमि में झोपड़ी बना कर करीब 20 सालों से निवास कर रहे उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों की 15 झोपड़ियों में दोपहर को आग लग गई। वहीं आग में प्रवासी मजदूरों का सामान, जेवर, नकदी जल कर राख हो गई। आग का शिकार हुए झोपड़ियों में करीब डेढ़ सौ मजदूरों व उनकी बच्चों आबादी निवास कर रही थी। वहीं आग को प्राइवेट सीमेंट कंपनी, पानीपत दमकल व पानीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन की दमकलों ने काबू किया। यदि तीनों दमकलें समय रहते गांव उंटाला में नहीं पहुंचती तो आग हजारों एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लेती। वहीं आग के तांडव में 15 परिवार बेघर हो गए। आग में अतिनिर्धन परिवारों की करीब दो लाख रुपये से अधिक की नकदी, जेवर, दैनिक जरूरत का सामान तो जल ही गया झोपड़ीनुमा घर भी जल गया। इधर, पीड़ित श्रमिकों को कोई दिलासा देने वाला भी नहीं मिला।

गन्ने की फसल भी राख:
गांव सनौली कलां व नवादा आर गांव के बीच अलीजान नामक व्यक्ति की चार एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल में रविवार की शाम को आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल केंद्र को दी और और आग को काबू करने का प्रयास शुरू किया। वहीं तापमान बढ़ने व तेज हवा बहने के कारण आग विकराल रूप धारण कर गई। वहीं जब काफी देर तक दमकल का टेंडर घटनास्थल पर नहीं पहुंचा तो किसानों ने योजनाबद्ध तरीके से आग पर काबू पाया। किसानों ने आग लगे खेत की चारों ओर ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई शुरू कर दी, ताकि आग दूसरे खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में न ले। वहीं जुताई की भूमि पर पानी का बहाव शुरू किया गया। आग पर काबू किए जाने के करीब डेढ़ घंटे बाद पानीपत दमकल केंद्र से एक टेंडर आग पर काबू पाने के लिए पहुंचा। वहीं पीड़ित किसान ने पानीपत शुगर मिल को गन्ने की फसल आग में जलने की सूचना दे कर उसकी जली हुई फसल को एकमुश्त पेराई के लिए अनुमति देने की अपील की है। इधर, दोनों गांवों के सरपंचों ने भी घटनास्थल की जांच कर पीड़ित किसान की मदद के लिए बीडीपीओ सनौली से अपील की है।
विज्ञापन


गेहूं की फसल भी जली:
गांव सनौली कलां निवासी किसान विनोद के खेत में खडी गेहूं की फसल में आग लग गई। वहीं आसपडोसी किसानों ने इस घटना की जानकारी दमकल केंद्र को दी और आग को काबू करने में जुट गए। किसानों ने आग अन्य खेतों में खडी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में न ले इसके लिए खेतों की जुताई की। इधर, गांव सनौली से बडी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग लगे खेत के चारों ओर खडे़ होकर आग को दूसरे खेतों की ओर बढ़ने से रोकी। ग्रामीणों ने जब आग को काबू कर लिया तब फायर टेंडर आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, गांव पत्थरगढ में फिरनी पर खेतों में बनाए गए उफलों व भूसे के कूपों में आग लग गई। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना दमकल केंद्र को दी और आग को काबू करने में जुट गए। आग में उमरदीन, राममेहर, सुलेख, शुभा, इस्लाम आदि के उपलों के बिटोड़े व भूसे के कूप जल कर राख हो गए। वहीं ग्रामीणों ने कडे़ प्रयास कर आग को काबू किया और आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को आग से बचाया। यहां पर भी दमकल का टेंडर आग काबू होने के बाद ही पहुंचा।

पानीपत दमकल केंद्र अधिकारी ईश्वर ने बताया कि पानीपत के बापौली व सनौली क्षेत्र में दमकल के टेंडर अस्थाई रूप से तैनात करने के लिए उनके पास प्रदेश सरकार व संबंधी विभाग से आदेश नहीं आए हैं। पानीपत से बापौली व सनौली क्षेत्र की दूरी अधिक है। जबकि आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही पल भर में दमकल टेंडर को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया जाता है। लेकिन पानीपत सिटी में ट्रैफिक अधिक होने व घटनास्थल की दूरी अधिक होने के चलते समय रहते दमकल के टेंडर घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाते। उन्होंने बताया कि रविवार को पानीपत जिला के विभिन्न क्षेत्रों में आग की घटनाओं को लेकर सोमवार को वे स्वयं उपायुक्त पानीपत सुमेधा कटारिया से मिलेंगे और इन घटनाओं का हवाला देकर उनसे बापौली व सनौली में दमकल टेंडर तैनात करने का आदेश जारी करने का आग्रह करेंगे।


गांव उंटाला में 15 झुग्गी, नवादा में गन्ने की 4 एकड़ फसल व सनौली में गेहूं की डेढ़ एकड़ फसल जलकर राख
-पत्थरगढ़ में आग लगने से तूडे़ व उपलों के बिटोडे़ व कूप जले
फोटो 20, 21, 22
अमर उजाला ब्यूरो,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed