{"_id":"59ef8ed84f1c1bd9798b8279","slug":"121508871896-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजापुर पहुंची स्वास्\nथ्य विभाग की टीम, दस घरों में मिला डेंगू का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजापुर पहुंची स्वास् थ्य विभाग की टीम, दस घरों में मिला डेंगू का लार्वा
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजापुर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमद़स घरों मे डेंगू का लार्वा मिला
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। क्षेत्र के गांव रजापुर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने गांव के घरों का दौरा कर चेक किया। इस दौरान गांव के 10 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। टीम ने गांव के लोगों के खून के सैंपल लिए और लोगों को इस बीमारी से बचने के उपाय बताए।
टीम ने बताया कि गांव में बीमार हुए हर व्यक्ति का सैंपल लिया जाएगा। जिन लोगों को डेंगू की पुष्टि होगी, उनका इलाज जिला के सामान्य अस्पताल में करवाया जाएगा। टीम के सदस्य डॉ. अमन गांधी ने बताया कि लोगों के सैंपल लिए गए हैं। गौरतलब है कि गांव में एक माह में संदिग्ध डेंगू से तीन लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। गांव के हर घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को बताया कि वे पानी को जमा न होने दें, घर में रखी पानी की टंकियों को ढककर रखें और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने।
200 मीटर की परिधि में काट लेता है डेंगू मच्छर
जिस स्थान पर डेंगू मच्छर पनपता है। वह आसपास के 200 मीटर के दायरे के लोगों को अपना शिकार बना सकता है। यह मच्छर ज्यादातर सुबह के समय काटता है। लोगों को अपने आसपास पानी जमा न होने दें व साफ-सफाई पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
फोटो-28