फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -कमेटी को 27 तक देनी होगी अपनी पूरी रिपोर्ट, तब तक स्कूल रहेगा बंद

-कमेटी को 27 तक देनी होगी अपनी पूरी रिपोर्ट, तब तक स्कूल रहेगा बंद

Sun, 24 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
-कमेटी को 27 तक देनी होगी अपनी पूरी रिपोर्ट, तब तक स्कूल रहेगा बंद
मिलेनियम स्कूल की जांच के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
द मिलेनियन स्कूल में स्वीपर द्वारा चौथी कक्षा की छात्रा के साथ दुराचार के प्रयास के मामले में अभिभावकों व सामाजिक संगठनों का लगातार विरोध होने के चलते प्रशासन ने एसडीएम पानीपत की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी 27 सितंबर तक अपनी जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी। प्रशासन ने तब तक स्कूल को बंद रखने का फैसला लिया है। इन सबके बीच अभिभावकों लगातार तीसरे दिन स्कूल पर रोष प्रदर्शन किया। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने सरकार की तरफ से हर संभव कार्रवाई करने का भरोसा दिया। वहीं कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह बुल्ले शाह व संयुक्त व्यापार मंडल अभिभावकों के समर्थन में उतरा है। संयुक्त व्यापार मंडल ने किसी तरह की कार्रवाई न होने पर मंगलवार को बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने आरोपी स्वीपर तरुण को एक दिन के रिमांड के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ व दुराचार के प्रयास के आरोपी स्वीपर तरुण को एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी से छेड़छाड़ व दुराचार के प्रयास के मामले में कई सवाल जवाब किए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बच्ची को पहले कभी भी बुरी नजर से नहीं देखा। वह बुधवार को ही स्कूल के प्रथम तल पर गया था।
विज्ञापन


वर्जन
द मिलेनियम स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ व दुराचार के प्रयास का गंभीर विषय है। प्रशासन ने मामले की एक कमेटी से जांच कराने का फैसला लिया है। एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी 27 सितंबर तक अपनी जांच रिपोर्ट देगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed