{"_id":"595552b44f1c1b0d318b4883","slug":"121498763956-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में छाया रहा अंधेरा, लोगों में बिजली निगम के प्रति रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में छाया रहा अंधेरा, लोगों में बिजली निगम के प्रति रोष
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी रात बिजली नहीं आई, पेयजल की समस्या गहराई
थर्मल। बारिश के चलते क्षेत्र में बुधवार रात करीब 12 बजे के करीब बिजली गुल हो गई। इस कारण लोगों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत का सामना भी लोगों को करना पड़ा। लोग बार-बार बिजली निगम के शिकायत केंद्र में फोन करते रहे। लेकिन, किसी ने फोन नहीं उठाया। इस कारण लोगों में बिजली निगम के खिलाफ रोष बना हुआ है। क्षेत्र के गांव नौहरा, जाटल, सोदापुर, रामनगर, बोहली, सिठाना, दत्ता कॉलोनी, विर्क नगर और ज्योति नगर क्षेत्रों में रात से बिजली गुल है। स्थानीय निवासी जोगेंद्र सिंह, विपिन कुमार, सुभाष, प्रीतम सिंह, प्रदीप, हवा सिंह, कमल, राहुल, विरेंद्र ने बताया कि पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सुबह पीने तक का पानी नहीं मिला। लोगों ने पीने के पानी के लिए जेनरेटर किराए पर लाकर पानी भरना पड़ा। इस बारे में एसडीओ देवेश दहिया ने बताया कि लाइन में फाल्ट आने के कारण बिजली बंद हुई थी। दोपहर के समय बिजली सप्लाई बहाल करा दी है।