{"_id":"595552b04f1c1bd8618b45ef","slug":"121498763952-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-ब्रेक-थ्रू द्वारा आईटीआई में किया जागरूक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-ब्रेक-थ्रू द्वारा आईटीआई में किया जागरूक कार्यक्रम
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिंग भेद और यौन उत्पीड़न के प्रति किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। आईटीआई पानीपत में ब्रेकथ्रू ने नुक्कड़ नाटक से लिंग भेद और यौन उत्पीड़न के प्रति लोगोें को जागरूक किया। आईटीआई की वाइस प्रिंसिपल रंजना गोस्वामी ने प्रस्तुति की सराहना करते हुए युवा पीढ़ी से समाज सुधारने में अहम भूमिका निभाने के लिए कहा।
आईटीआई में वीरवार को नुक्कड़ नाटक डर के आगे जीत है का मंचन किया। मंच संचालन मोहन लाल ने किया। इसमें आईटीआई के करीब 450 विद्यार्थी शामिल हुए। रंगकर्मियों ने नुक्कड़ नाटक में अकेली लड़की के साथ छेड़छाड़ की कोशिश, कमेंट करने और उस अकेली लड़की के साथ में दूसरी लड़कियों के आने पर मनचलों के गलती मानने का मंचन किया। वाइस प्रिंसिपल रंजना गोस्वामी ने ब्रेकथ्रू टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस नाटक और गीतों में समाज की असलियत दिखाई गई हैं। इसमें दिखाया है कि लड़कियों को हर कदम पर भेदभाव और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर करिश्मा, आशीष, पूजा, ज्योति, अमित, रजत, आकाश, कृष्ण, मनोज, शुभम, विपिन और मौजूद रहे रहे।