फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1.20 lakh cheated from a woman by threatening to implicate her son in a police case

Panipat News: बेटे को पुलिस केस में फंसाने की धमकी देकर महिला से 1.20 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
1.20 lakh cheated from a woman by threatening to implicate her son in a police case
पानीपत। साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए विभिन्न प्रकार के हथकंड़े अपना रहे हैं। अब ठग लोगों को फोन कर खुद को पुलिस अधिकारी बताते हैं और उनके बेटों को आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के नाम पर डराकर केस से निकालने के नाम पर लाखों रुपये मांगे जाते हैं। पानीपत की भगत सिंह मार्केट में एक और ऐसा ही केस सामने आया है। महिला को कॉल कर ठग ने कहा कि उसके बेटे ने बदमाशों को कार में लिफ्ट दी है। अब वो केस में फंसेगा। अगर उसका बचाना है तो 1.20 लाख रुपये खाते में डाल दे। महिला ने बेटे को बचाने के लिए ठगों के कहे अनुसार पैसे ट्रांसफर कर दिए। जब महिला को ठगी का अहसास हुआ तो उसने साइबर अपराध थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भगत सिंह मार्केट निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि वो भगत सिंह मार्केट में करियाना की दुकान चलाती है। उसका बेटा संदीप गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता है। 25 जनवरी को उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे कहा कि गुरुग्राम पुलिस का अधिकारी बात कर रहा है। उसके बेटे संदीप ने तीन बदमाशों को कार में लिफ्ट दी है। अब वो केस में फंसेगा। अगर बेटे को केस से बाहर निकालना है तो उनके खाते में 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दे। उसने कॉल करने वाले से कहा कि वो उसके बेटे से बात कराए। उसकी एक लड़के से बात कराई गई। उस लड़के ने उसे कॉल पर कहा कि मम्मी उसे बचो लो, उसने कुछ नहीं किया। वो काफी डर गई और ठग के बताए बैंक खाते में उसने 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसने कुछ देर बाद बेटे संदीप को कॉल की तो उसे पता चला कि संदीप को पुलिस ने नहीं पकड़ा था। उसको बातों में फंसाकर ठगा गया है। फिर उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन


वर्जन-

साइबर अपराध थाना पुलिस लोगों को साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक करती है। साइबर ठगों को ट्रेस करने के प्रयास हैं। पुलिस की ओर से समय समय पर साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक होने की अपील होती है। लोगों से अपील है कि वो अपने बैंक खातों की जानकारी किसी को न दें। जो भी धमकी भरी कॉल आती है, उनसे डरें नहीं बल्कि पुलिस को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत सिंह शेखावत, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed