फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   12 days later, new corona patient found again in the district

12 दिन बाद जिले में फिर मिला कोरोना का नया मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
12 days later, new corona patient found again in the district
पानीपत। जिले में बुधवार को 12 दिन बाद कोरोना का एक नया केस मिला है। सेक्टर 11 की 26 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। उसने दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में लाल पैथ लैब में अपनी जांच कराई थी। फिलहाल वो निजी अस्पताल में भर्ती है। उधर, 20 केंद्रों पर 5052 लोगों ने सुरक्षा का टीका लगवाया।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 31105 हो चुकी है। बुधवार को जिले में 799 लोगों ने अपनी जांच कराई है। जिले में अब तक 30462 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, जबकि 642 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को 20 केंद्रों में 5052 लोगों का टीकाकरण किया गया है। कैंप में 18-44 आयु के 3181 लोगों ने कोरोना के टीके की पहली डोज लगवाई, जबकि 806 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 साल से अधिक आयु के 774 लोगों ने पहली व 264 ने दूसरी डोज लगवाई। इस माह अब तक 2 लाख 34 हजार 44 लोगों को टीका लग चुका है, जबकि 49 हजार 638 लोगों को दूसरी डोज लगी है । अब तक जिले में 7 लाख लोगों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत में प्रदेश में इस आंकड़ेे तक पहुंचने वाला 9 वां जिला है। इससे पहले गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, सोनीपत, यमुनानगर, सिरसा में 7 लाख से ज्यादा को डोज लग चुकी है। जिले में 18 प्लस के 9.26 लाभार्थी है। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पाशी ने बताया कि हमारा फोकस सेकेंड डोज पर ही है, लेकिन लोग आगे नहीं आ रहे है। हमारी अपील है कि जिन लोगों की सेकेंड डोज पेंडिंग है, वह अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर टीका लगवाएं। इस माह में उनका लक्ष्य आठ लाख लोगों का टीकाकरण करना है। लोगों से अपील है कि केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed