फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   12 crusher plants harming the environment

Panipat News: पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे 12 क्रशर प्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
12 crusher plants harming the environment
पानीपत। दिल्ली का एक्यूआई बढ़ने के साथ ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनसीआर में दोबारा ग्रैप का चौथा चरण लागू कर दिया है। सभी निर्माण कार्य को रोकने, कूड़ा जलाने व सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ग्रैप के चौथे चरण का उल्लंघन करने पर पानीपत के 12 क्रशर प्लांटों पर कार्रवाई की जा रही है। इनको सील करने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनजीटी से अनुशंसा की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मतलौडा, ददलाना, रजापुर, बिहोली, सिठाना व पानीपत के 12 क्रशर प्लांट का निरीक्षण किया था। यहां ग्रैप के चौथे चरण का उल्लंघन मिला। इन क्रशर को पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोपी माना गया। एक्यूआई बढ़ने के साथ ही सांसों पर फिर संकट शुरू हो गया है। टेक्सटाइल नगरी का एक्यूआई पिछले दो दिन से स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। बुधवार को एक्यूआई 371 तक पहुंच गया। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

हवा में धूल की मात्रा 400 माइक्रो ग्राम घन मीटर, धुएं की मात्रा भी 390 माइक्रोग्राम घन मीटर व कार्बन की मात्रा 80 माइक्रोग्राम घन मीटर तक पहुंच गई है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है दिल्ली का एक्यूआई 485 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्रदूषण के कारकों पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम अब उद्योगों का दोबारा निरीक्षण करेगी। कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने नगर निगम को शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमा व ह्दय रोगियों के लिए खतरनाक मौसम ः पिछले दो दिन में एक्यूआई खतरनाक स्तर पर है। पर्यावरण में धूल व धुंए की मात्रा बढ़ने से दमा रोगियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ह्दय पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। डॉक्टरों ने इस मौसम में सुबह शाम की सैर से बचने की सलाह दी है।

निर्माण कार्य व डीजी सेट पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंध ःप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी 12 क्रशर में नियमों का उल्लंघन मिला है। इनकी रिपोर्ट एनजीटी व मुख्यालय में भेज दी गई है। जल्द इन पर कार्रवाई के निर्देश जारी होंगे। ग्रैप का चौथा चरण दोबारा लागू हो गया है। अब निर्माण कार्य व डीजी सेट पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed