फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   12 acres of crop in Dadaula, combine burnt

डाडौला में 12 एकड़ फसल, कंबाइन जली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
12 acres of crop in Dadaula, combine burnt
पानीपत। गांव डाडौला में गेहूं की खेत में आग। - फोटो : Panipat
पानीपत। गांव डाडौला में अचानक खेत में दोपहर एक बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से 12 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। गांव में कटाई के लिए किसानों ने कंबाइन मंगवाई थी, वह भी खड़ी फसल के साथ जलकर गई।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि कंबाइन में शॉर्ट सर्किट होने से फसल में आग लगी है। कंबाइन सुबह से चल रही थी। इससे वह गर्म हो गई और अचानक खेत में आग लग गई। किसानों ने पहले आग को आसपास से पानी लाकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तपती धूप में सूखी फसल काफी तेजी से जलती चली गई। किसानों के काबू से आग बाहर हो गई और उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया। लगभग आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। तब तक किसानों की 12 एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

पांच किसानों का हुआ नुकसान
डाडौला गांव के पांच किसानों की 12 एकड़ फसल जलकर राख हो गई है। इसमें से दो एकड़ अमित कुमार की थी, एक एकड़ प्रेम कुमार, दो एकड़ वेदपाल, दो एकड़ तेलू राम और दो-दो एकड़ धारी रावल और उसके भाई की थी। इसके साथ ही आस पास के खेतों में भी आग से उनकी फसल जल गई है। किसानों का कहना है गांव में एक से दो कंबाइन होने के कारण दिन-रात कटाई की जा रही है। जिससे ही आग लगी है। गांव डाडौला निवासी भाकियू प्रधान नदीम ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से किसानों की 52 लाख रुपये की फसल जलकर राख हो गई है। सरकार से मांग है कि इन किसानों को मुआवजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से गांव जाटल और गांव सिवाह में भी खेतों में आग लग गई। गांव जाटल में किसान की 40 एकड़ फसल जलकर राख हो गई वहीं गांव सिवाह में भी करीब 15 एकड़ फसल में आग लग गई। किसानों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed