फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शहीदी दिवस पर आर्य पीजी कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटिका व रैली निकाली

शहीदी दिवस पर आर्य पीजी कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटिका व रैली निकाली

Sun, 24 Mar 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
शहीदी दिवस पर आर्य पीजी कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटिका व रैली निकाली
छात्रों ने नुक्कड़ नाटिका का किया मंचन
विज्ञापन

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा इकाई द्वारा स्वच्छ पानीपत स्वस्थ पानीपत विषय पर सात दिवसीय विशिष्ट शिविर के छठे दिन नुक्कड़ नाटिका व स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। छठे दिन शिविर की शुरूआत योग प्राणायाम व वंदेमातरम गाकर की गई। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने प्रो.विवेक गुप्ता व डॉ.मीनल तालस सहित अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की व सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता लाना अत्यंत आवश्यक है। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में हमें देश के वीर जवानों व शहीदों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में अपना योगदान देना चाहिए। वहीं शिविर में उपस्थित सभी अध्यापकों व स्वयंसेवकों के साथ ग्राम सिवाह के पंचायत भवन में शहीदी दिवस मनाया व शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। ग्राम वासियों में बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों व महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। थियेटर आर्ट ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक भगत सिंह तो जिंदा है व अंधेर नगरी चौपट राजा का मंचन किया। वहीं स्वयंसेवकों में प्रिंस, आरती, गरिमा व विनती ने कविता के माध्यम से स्वच्छा के प्रति सभी को जागरूक किया। सभी स्वयंसेवकों द्वारा रैली के माध्यम से गांव की गली गली में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed