{"_id":"5c8aa3febdec22146f51484a","slug":"11552589822-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत केसरी दंगल के मद्देनजर खेल विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत केसरी दंगल के मद्देनजर खेल विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत केसरी दंगल के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक
पानीपत। 22 से 24 मार्च तक सेक्टर 13-17 के मैदान में होने जा रही भारत केसरी दंगल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर डीसी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की। बैठक की अध्यक्षता युवा कल्याण एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने की। इस मौके पर हरियाणा युवा कल्याण एवं खेल विभाग के निदेशक भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। युवा कल्याण एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर के भारत केसरी दंगल का आयोजन होना प्रत्येक हरियाणवीं के लिए गर्व और गौरव का विषय है तथा पानीपत की पवित्र धरती से आज तक जितने भी बड़े राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम आयोजित हुए है उनकी सफलता से सारा देश परिचित है। हाल ही में आयोजित प्रदेश स्तरीय पिंक मैराथन की सफलता इसका जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को भव्य रूप प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जो करीब 20 कमेटियां बनाई जाएंगी, जिनमें से 17 कमेटियों का गठन किया जा चुका है और उपायुक्त सुमेधा कटारिया के अनुभव व नेतृत्व में यह आयोजन भव्य रूप प्रदान करेगा और कार्यक्रम में 20 हजार लोगों के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा भी बनाई जाएगी।
डीसी सुमेधा कटारिया ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पहले भी अनेक बैठक आयोजित की गई है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रीति, निगमायुक्त वीना हुड्डा, नगराधीश शशि वसुंधरा, सीईओ जिला परिषद सुमन भांखड़, कार्यकारी अभियंता प्रदीप अत्री, डीएफएससी अनीता खर्ब व डीएसपी सतीश वत्स रहे मौजूद रहे।