{"_id":"5ace56f84f1c1b803d8b49e2","slug":"11523472120-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बाल जटान में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर पहरा दे रहे युवकों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बाल जटान में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर पहरा दे रहे युवकों पर हमला
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। बाल जटान गांव में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने करने के बाद पंचायत ने नई प्रतिमा लगवा दी। मंगलवार रात को प्रतिमा की सुरक्षा के लिए पहरा दे रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों ने पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपी हमला कर फरार हो गए। इस हमले के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने डीसी व एसपी को इसकी शिकायत की है। अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सूरजभान, सत्यनारायण, बलराज वसुरेन्द्र ने बताया कि वो रात को पहरा दे रहे थे। गांव के कुछ युवक पुलिया के पास बैठकर शराब पी रहे थे। जब उनको रोका गया तो उन्होंने गाली देनी शुरू की और कहा कि अभी तो प्रतिमा की एक उगंली तोड़ी है अब की बार पूरी मूर्ति ही उखाड़ देंगे। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम मे मामले की जानकारी दी। तो पुलिस की एक गाड़ी आई और सुबह उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर चली गई। शरारती तत्वों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया और फरार हो गए। इस बारे मे मतलौडा थाना के एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में गांव की सरपंच सुषमा देवी के पति सुरेश कुमार ने बताया कि आपसी कहासुनी हुई थी। कुछ लोग गांव का माहौल खराब करने मे लगे हुए है। गांव मे आपसी भाईचारा पहले की तरह ही बना हुआ है।
गांवबाल जटान में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर पहरा दे रहे युवकों पर हमला
-युवकों पर पत्थरों से किया गया हमला
-ग्रामीणों ने डीसी व एसपी को की मामले की शिकायत
फोटो 33