फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जनता सरकार की दमनकारियों से परेशान: सुरजेवाला

जनता सरकार की दमनकारियों से परेशान: सुरजेवाला

Sat, 31 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जनता सरकार की दमनकारियों से परेशान: सुरजेवाला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आज हर वर्ग सरकार की दमनकारी नीतियों से तंग है। हर वर्ग अपने हक की लड़ाई के लिए प्रदर्शन कर रहा है। हालत ये हो गए हैं कि सरकार और गांव के विकास के बीच की कड़ी सरपंच प्रदर्शन कर रहे हैं। सुरजेवाला शनिवार को गांव देहरा में मास्टर राकेश गाहल्याण के निवास पर ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले प्रदेश महासचिव संजय छौक्कर के साथ कार्यक्रम में पहुंचे सुरजेवाला का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

सुरजेवाला ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने हक की लड़ाई लड़ रही हैं। पानीपत का किसान शुगर मिल के लिए लड़ रहा है तो युवा बेरोजगारी से लड़ रहा है। सरकार के नुमाइंदे गांव मे जाने से डर रहे हैं क्योंकि वो जनता के सवालों का जवाब नहीं दे सकते और अपनी सरकार की कोई उपलब्धि नहीं गिनवा सकते। प्रदेश महासचिव संजय छौक्कर ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से दुखी हो चुकी है और आने वाले समय में फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी और हरियाणा को विकास के मार्ग पर ले जाएगी। छौक्कर ने कहा कि इनेलो का प्रदेश में कोई वजूद नहीं है। इस अवसर महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुंडू, मास्टर संजय कादियान, बलराज मास्टर राकेश, जिले सिंह, ओमप्रकाश बैरागी, लहना सिंह, राजेंद्र, नरेंद्र कौशिक, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सरकार की दमनकारी नीतियों से हर वर्ग तंग : सुरजेवाला
फोटो संख्या 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed