{"_id":"59b97b034f1c1b2a688b4615","slug":"11505327875-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-शिक्षा विभाग ने अधिकारियों व स्कूल प्रमुखों की ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-शिक्षा विभाग ने अधिकारियों व स्कूल प्रमुखों की ली बैठक
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपनों का स्कूल बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। प्रदेश के सभी छात्रों को सुरक्षित माहौल में गुणवत्तापरक शिक्षा दिलवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। अभिभावकों व छात्रों के सपनों का स्कूल बनाने के लिए प्रदेश की सभी पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों, नगर निकायों के पार्षदों, प्रबुद्ध नागरिकों और सभी अभिभावकों के सुझाव आमंत्रित किए हैं। इसके लिए 16 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने दी।
उन्होंने इस संबंध में बुधवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों व अध्यापकों की बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिला के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं में बैठक आयोजित करके इस संबंध में सुझाव लिए जाएंगे। जहां स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए स्थानीय लोगों के सुझाव लिए जाएंगे, वहीं स्कूल के निकट के लोगों को स्कूल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा जाएगा। ताकि बच्चों को सुरक्षित माहौल मेें गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके। इसके लिए सभी प्राचार्य और मुख्याध्यापक अपने-अपने विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाना भी सुनिश्चित करें।