फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   113 people caught stealing electricity, fined 42 lakhs

बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए 113 उपभोक्ता,लगाया 41 लाख 66 हजार का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
113 people caught stealing electricity, fined 42 lakhs
पानीपत। बिजली निगम ने लगातार हो रहे बिजली लॉस को ध्यान में रखते हुए शनिवार सुबह चार बजे से बिजली चोर पकड़ो अभियान चलाया। इसमें सभी डिवीजन को मिलाकर बिजली चोरी के 113 मामले पकड़े। उन पर 41 लाख 66 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एक महीने से लगातार हर डिवीजन में लाइन लॉस के मामले बढ़ते जा रहे थे। इसके बाद पानीपत की टीम ने सुबह छापा मारना शुरू किया। एसई धर्मबीर छिकारा ने बताया कि सभी सब डिवीजन में दो टीमें बना दी गई थीं।
विज्ञापन

पिछले एक महीने से लगातार सभी लाइन और डिवीजन में लाइन लॉस के मामले बढ़ते जा रहे थेे। बिजली निगम रोजाना दिनभर अपने सिस्टम पर मॉनिटरिंग कर रहा था कि कितनी बिजली भेजी जा रही है। कितनी यूनिट बिजली चोरी हो रही है। जिसके अनुसार जिस लाइन पर सबसे ज्यादा बिजली चोरी हो रही थी वहीं पर सबसे पहले छापामारी की। सबसे ज्यादा बिजली चोरी के केस समालखा सब डिविजन से मिले हैं जहां एक दिन में 46 चोरी के केस पकड़े गए है। सिटी डिविजन में कुल 26 केस, सब अर्बन डिवीजन में 41 और समालखा सब डिवीजन में 46 केस पकड़े गए हैं। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज करवाकर उनसे जुर्माना भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉनिटरिंग करने के बाद सभी सब डिविजन में दो टीम गठित करके सुबह 4 बजे से अभियान चलाया गया। जिसमें सभी डिविजन को मिलाकर 113 चोरी के केस पकड़े गए है। जिनपर 41 लाख 66 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बिजली चोरी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
- धर्मबीर छिकारा, एसई बिजली निगम पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed