{"_id":"5c81635dbdec2214222a711b","slug":"111551983453-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने गो चरान भूमि पर बोई फसलो को कब्जा में लेने की मांग की -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने गो चरान भूमि पर बोई फसलो को कब्जा में लेने की मांग की -
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोचरान भूमि पर अवैध कब्जे छुड़ाने की मांग
सनौली। गांव बहरामपुर में गोचरान जमीन पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर भूमि पर गेहूं, सरसों व बरसीम बो रखी है। कब्जे छुड़वाने को लेकर ग्रामीणों ने गांव में पंचायत कर जल्द ही डीसी से मिलने का निर्णय लिया है। पंचायत में आए लोगों ने सरपंच संदीप को बताया कि गोचारन की कुछ जमीन पर कब्जा कर गेहूं की फसल भी बोई हुई है। इस भूमि की कटाई को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने गांव में गोचरान भूमि को अब कब्जा छुड़वाने के लिए पहले बीडीपीओ से और फिर डीसी से मिल कर कब्जा मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन कार्रवाई न होने से खफा ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति रोष प्रदर्शन कर जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है।
वीरेंद्र पोसवाल, कश्मीरा, विनोद रावल, सतबीर, धीर सिंह, रिशपाल, राजकुमार, अंग्रेज, सतेंद्र, बलिंद्र, सतेंद्र, ईश्वर, सुभाष एडवोकेट, भीम सिंह पंच, विक्रम, ओमपाल, सुबेसिंह, ईलम सिंह आदि का कहना है कि गांव की गोचरान व पंचायती शामलात जमीन पर कुछ दबंग लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। कई महीने बाद भी कब्जा नहीं छुड़वाया जा रहा है। इस भूमि पर लगभग 22 एकड़ में गेहूं, सरसों व बरसाीम बोई हुई हैं।कब्जा होने से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जमीन से कब्जा मुक्त करवाने के लिए पिछले वर्ष भी कई बार डीसी, एसडीएम समालखा सहित तहसीलदार को शिकायत कर चुके है। जिसकी डीसी के आदेश पर निशानदेही भी कराई गई लेकिन अभी तक किसी तरह की ठोस करवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग के अधिकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे से भली भांति परिचित होने के बाद भी कारवाई करने की नाम पर पीछे हट रहे है। इस बारे में सरपंच संदीप का कहना है कि पंचायत ने भी गोचरान भूमि से कब्जा छुड़वाने का प्रस्ताव पारित कर अधिकरियों को दिया हुआ है। मगर कब्जे नही छुड़वाए जा रहे है । इस बारे बीडीपीओ पंचायत एसईपीओं प्रमोद कुमार का कहना है कि गांव बहरामपुर में गोचरान व शामलात जमीन पर अवैध कब्जे होने हटाने के लिए पंचायत के साथ मिल कर कब्जा हटवाया जाएगा । जल्द ही उच्चाधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई करवाकर जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया जाएगा।